IPL 2025: RR vs KKR मैच के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज

आईपीएल 2025 अंक तालिका अपडेट, टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज
आईपीएल 2025 अंक तालिका अपडेट, टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज

IPL 2025 Points Table, Top 5 Batters and Bowlers: आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। टीम ने बुधवार को गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन ही बना सकी। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस टारगेट को 17.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।

Ad

इस मैच में केकेआर के लिए क्विंटन डी कॉक ने काफी तूफानी पारी खेली। उन्होंने 61 गेंद पर 8 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 97 रनों की पारी खेली। अंगकृष रघुवंशी भी 22 रन बनाकर नाबाद रहे। क्विंटन डी कॉक ने आखिर तक क्रीज पर टिके रहकर टीम को जीत दिला दी। उनकी इस धुआंधार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आइए जानते हैं कि इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल क्या है। वहीं टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज कौन से हैं।

IPL 2025 के छठे मैच के बाद पॉइंट्स टेबल

1.सनराइजर्स हैदराबाद (मैच - 1, जीत - 1, हार - 0, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 2, नेट रनरेट - +2.200)

2.आरसीबी (मैच - 1, जीत - 1, हार - 0, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 2, नेट रनरेट - +2.137)

3.पंजाब किंग्स (मैच - 1, जीत - 1, हार - 0, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 2, नेट रनरेट - +0.550)

4.चेन्नई सुपर किंग्स (मैच - 1, जीत - 1, हार - 0, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 2, नेट रनरेट +0.493)

5.दिल्ली कैपिटल्स (मैच - 1, जीत - 1, हार - 0, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 2, नेट रनरेट - +0.371)

6.कोलकाता नाइट राइडर्स (मैच - 2, जीत -1, हार - 1, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 2, नेट रनरेट - -0.308)

7.लखनऊ सुपर जायंट्स (मैच - 1, जीत - 0, हार - 1, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 0, नेट रनरेट - -0.371)

8.मुंबई इंडियंस (मैच - 1, जीत - 0, हार - 1, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 0, नेट रनरेट - -0.493)

9.गुजरात टाइटंस (मैच - 1, जीत - 0, हार - 1, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 0, नेट रनरेट - -0.550)

10.राजस्थान रॉयल्स (मैच - 2, जीत - 0, हार - 2, टाई - 0, परिणाम नहीं - 0, अंक - 0, नेट रनरेट - -1.882)

Ad

IPL 2025 के टॉप 5 बल्लेबाज

1. ईशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद) - 106 रन (1 शतक)

2. ध्रुव जुरेल (राजस्थान रॉयल्स) - 103 रन (1 अर्धशतक)

3. क्विंटन डी कॉक (कोलकाता नाइट राइडर्स) - 101 रन (1 अर्धशतक)

4. श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स) - 97 रन (1 अर्धशतक)

5. संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स) - 79 रन (1 अर्धशतक)

Ad

IPL 2025 के टॉप 5 गेंदबाज

1. नूर अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स) - 4 विकेट

2. खलील अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स) - 3 विकेट

3. क्रुणाल पांड्या (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) - 3 विकेट

4. आर साई किशोर (गुजरात टाइटंस) - 3 विकेट

5. विग्नेश पुथुर (मुंबई इंडियंस) - 3 विकेट

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications