IPL 2025 Points Table, Top 5 Batters and Bowlers: आईपीएल 2025 का 25वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, जिसमें घरेलू टीम चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 8 विकेट से बड़ी हार झेलनी पड़ी। मैच में चेन्नई के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो देखने को मिला, जिसके कारण टीम पूरे ओवर खेलने के बावजूद 9 विकेट खोकर 103 रन ही बना पाई। जवाब में कोलकाता की टीम ने 11वें ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
सीएसके की यह इस सीजन लगातार पांचवीं और अपने होम ग्राउंड में लगातार तीसरी हार रही। वहीं केकेआर ने सीजन में अपनी चौथी जीत दर्ज की। आइए नजर डालते हैं कि इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल क्या है। वहीं टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज कौन से हैं।
IPL 2025 के 25वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल
1) गुजरात टाइटंस: (मैच - 5, जीत - 4, हार - 1, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 8, नेट रनरेट - +1.413)
2) दिल्ली कैपिटल्स: (मैच - 4, जीत - 4, हार - 0, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 8, नेट रनरेट - +1.278)
3) कोलकाता नाइट राइडर्स: (मैच - 6, जीत - 3, हार - 3, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 6, नेट रनरेट - +0.803)
4) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: (मैच - 5, जीत - 3, हार - 2, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 6, नेट रनरेट - +0.539)
5) पंजाब किंग्स: (मैच - 4, जीत - 3, हार - 1, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 6, नेट रनरेट +0.289)
6) लखनऊ सुपर जायंट्स: (मैच - 5, जीत - 3, हार - 2, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 6, नेट रनरेट - +0.078)
7) राजस्थान रॉयल्स: (मैच - 5, जीत - 2, हार - 3, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 4, नेट रनरेट - -0.733)
8) मुंबई इंडियंस: (मैच - 5, जीत - 1, हार - 4, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 2, नेट रनरेट - -0.010)
9) चेन्नई सुपर किंग्स: (मैच - 6, जीत - 1, हार - 5, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 2, नेट रनरेट - -1.554)
10) सनराइजर्स हैदराबाद: (मैच - 5, जीत - 1, हार - 4, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 2, नेट रनरेट - -1.629)
IPL 2025 के टॉप 5 बल्लेबाज
1. निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स) - 5 मैच, 288 रन
2. साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) - 5 मैच, 273 रन
3. मिचेल मार्श (लखनऊ सुपर जायंट्स) - 5 मैच, 265 रन
4. अजिंक्य रहाणे (कोलकाता नाइट राइडर्स) - 6 मैच, 204 रन
5.जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स) - 5 मैच, 202 रन
IPL 2025 के टॉप 5 गेंदबाज
1. नूर अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स) - 6 मैच, 12 विकेट
2. हार्दिक पांड्या (मुंबई इंडियंस) - 4 मैच, 10 विकेट
3. आर साई किशोर (गुजरात टाइटंस) - 5 मैच, 10 विकेट
4. मोहम्मद सिराज (गुजरात टाइटंस) - 5 मैच, 10 विकेट
5. खलील अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स) - 6 मैच, 10 विकेट