IPL 2025 Points Table, Top 5 Batters and Bowlers: आईपीएल 2025 के 32वें मैच में रोमांच की सभी हदें पार हो गईं। मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को धूल चटाकर सीजन में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 188/5 का स्कोर बनाया, जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी 188/4 का स्कोर बनाया। इस तरह मैच टाई हो गया। सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने 11 रन बनाए। दिल्ली ने 12 रन के टारगेट को सिर्फ 4 गेंदों में ही हासिल कर लिया।
इस आर्टिकल में हम आपको DC vs RR मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल बताने जा रहे हैं। साथ ही टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज कौन से हैं, ये भी जानकारी आपको देंगे।
IPL 2025 के 32वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल
1) दिल्ली कैपिटल्स: (मैच - 6, जीत - 5, हार - 1, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 10, नेट रनरेट - 0.744)
2) गुजरात टाइटंस: (मैच - 6, जीत - 4, हार - 2, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 8, नेट रनरेट - +1.081)
3) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: (मैच - 6, जीत - 4, हार - 2, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 8, नेट रनरेट - +0.672)
4) पंजाब किंग्स: (मैच - 6, जीत - 4, हार - 2, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 8, नेट रनरेट +0.172)
5) लखनऊ सुपर जायंट्स: (मैच - 7, जीत - 4, हार - 3, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 8, नेट रनरेट - +0.086)
6) कोलकाता नाइट राइडर्स: (मैच - 7, जीत - 3, हार - 4, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 6, नेट रनरेट - +0.547)
7) मुंबई इंडियंस: (मैच - 6, जीत - 2, हार - 4, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 4, नेट रनरेट - +0.104)
8) राजस्थान रॉयल्स: (मैच - 7, जीत - 2, हार - 5, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 4, नेट रनरेट - -0.714)
9) सनराइजर्स हैदराबाद: (मैच - 6, जीत - 2, हार - 4, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 4, नेट रनरेट - -1.245)
10) चेन्नई सुपर किंग्स: (मैच - 7, जीत - 2, हार - 5, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 4, नेट रनरेट - -1.276)
IPL 2025 के टॉप 5 बल्लेबाज
1. निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स) - 7 मैच, 357 रन
2. साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) - 6 मैच, 329 रन
3. मिचेल मार्श (लखनऊ सुपर जायंट्स) - 6 मैच, 295 रन
4. श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स) - 6 मैच, 250 रन
5. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) - 6 मैच, 248 रन
IPL 2025 के टॉप 5 गेंदबाज
1. नूर अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स) - 7 मैच, 12 विकेट
2. कुलदीप यादव (दिल्ली कैपिटल्स) - 6 मैच, 11 विकेट
3. खलील अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स) - 7 मैच, 11 विकेट
4. शार्दुल ठाकुर (लखनऊ सुपर जायंट्स) - 7 मैच, 11 विकेट
5. हार्दिक पांड्या (मुंबई इंडियंस) - 5 मैच, 10 विकेट