IPL 2025 Points Table, Top 5 Batters and Bowlers: आईपीएल 2025 में 4 अप्रैल को 16वां मैच खेला गया, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टक्कर हुई। इस मैच में लखनऊ की टीम ने लगभग हार की स्थिति से जीत दर्ज की और मुकाबले को 12 रन से अपने नाम किया। पहले खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 203/8 का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में मुंबई इंडिंयस की टीम पूरे ओवर खेलकर 191/5 का ही स्कोर बना पाई।इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में भी थोड़ी हलचल हुई है। वहीं टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाजों की लिस्ट में भी कुछ बदलाव हुए हैं। चलिए डालते हैं नजर अपडेटेड पॉइंट्स टेबल पर, साथ ही कौन से 5 बल्लेबाज ऑरेंज कैप की रेस में हैं और कौन से 5 पर्पल कैप की रेस में हैं।IPL 2025 के 16वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल1) पंजाब किंग्स: (मैच - 2, जीत -2, हार - 0, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 4, नेट रनरेट - 1.485)2) दिल्ली कैपिटल्स: (मैच - 2, जीत - 2, हार - 0, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 4, नेट रनरेट - 1.320)3) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: (मैच - 3, जीत - 2, हार - 1, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 4, नेट रनरेट - 1.149)4) गुजरात टाइटंस: (मैच - 3, जीत - 2, हार - 1, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 4, नेट रनरेट - 0.807)5) कोलकाता नाइट राइडर्स: (मैच - 4, जीत - 2, हार - 2, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 4, नेट रनरेट - 0.070)6) लखनऊ सुपर जायंट्स: (मैच - 4, जीत - 2, हार - 2, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 4, नेट रनरेट - 0.048)7) मुंबई इंडियंस: (मैच - 4, जीत - 1, हार - 3, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 2, नेट रनरेट - 0.108)8) चेन्नई सुपर किंग्स: (मैच - 3, जीत - 1, हार - 2, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 2, नेट रनरेट - -0.771)9) राजस्थान रॉयल्स: (मैच - 3, जीत - 1, हार - 2, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 2, नेट रनरेट - -1.112)10) सनराइजर्स हैदराबाद: (मैच - 4, जीत - 1, हार - 3, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 2, नेट रनरेट - -1.612)IPL 2025 के टॉप 5 बल्लेबाज1. निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स) - 4 मैच, 201 रन2. साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) - 3 मैच, 186 रन3. मिचेल मार्श (लखनऊ सुपर जायंट्स) - 4 मैच, 184 रन4. सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस) - 4 मैच 171 रन 5. जोस बटलर (गुजरात टाइटंस) - 3 मैच, 166 रन IPL 2025 के टॉप 5 गेंदबाज1. नूर अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स) - 3 मैच, 9 विकेट2. हार्दिक पांड्या (मुंबई इंडियंस) - 3 मैच, 8 विकेट 3. मिचेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स) - 2 मैच, 8 विकेट4. शार्दुल ठाकुर (लखनऊ सुपर जायंट्स) - 4 मैच, 7 विकेट5. जोश हेजलवुड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) - 3 मैच, 6 विकेट