GT vs MI : रोहित शर्मा ने 600 चौके लगाकर रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस को मिली करारी हार; प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी

रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, गुजरात को मिली शानदार जीत (Photo Credit - Getty/IPLT20.COM)
रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, गुजरात को मिली शानदार जीत (Photo Credit - Getty/IPLT20.COM)

Rohit Sharma Big Record : आईपीएल 2025 के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 160 रन ही बना पाई। इस तरह गुजरात ने सीजन की पहली जीत दर्ज की और मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरी हार मिली। रोहित शर्मा ने इस मैच में फ्लॉप परफॉर्मेंस के बावजूद एक ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया।

Ad

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत शानदार रही। साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 78 रनों की जबरदस्त साझेदारी की। शुभमन गिल ने मात्र 27 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 38 रनों की पारी खेली। जबकि साई सुदर्शन ने 41 गेंद पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 63 रन बनाए। जोस बटलर ने भी काफी जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने 24 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से शानदार 39 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के लोअर ऑर्डर के बल्लेबाज ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन इसके बावजूद टीम ने 200 के करीब पहुंचा दिए। मुंबई की तरफ से हार्दिक पांड्या ने 29 रन देकर 2 विकेट लिए।

Ad

सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी गई बेकार

टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। दोनों ही बल्लेबाज सिंगल डिजिट पर पवेलियन लौट गए। कप्तान रोहित शर्मा 8 और रेयान रिकेल्टन 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इन दोनों ही बल्लेबाजों को मोहम्मद सिराज ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी हुई और ये स्कोर 100 के करीब लेकर गए। तिलक वर्मा 36 गेंद पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 39 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। मुंबई इंडियंस के लिए रॉबिन मिन्ज एक बार फिर फ्लॉप रहे और केवल 3 रन ही बना सके। हालांकि सूर्यकुमार यादव ने जरूर धुआंधार पारी खेली और 28 गेंद पर 48 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। हार्दिक पांड्या ने 17 गेंद पर 11 रनों की धीमी पारी खेली। प्रसिद्ध कृष्णा ने सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट लिए।

रोहित शर्मा ने 600 चौके लगाने का बनाया कीर्तिमान

मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में रोहित शर्मा ने एक बड़ा कीर्तिमान जरूर अपने नाम किया। उन्होंने आईपीएल में 600 चौके पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले वो मात्र चौथे बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले शिखर धवन, विराट कोहली और डेविड वॉर्नर ने यह कारनामा किया था और अब रोहित शर्मा भी इस लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications