'खुद को द लॉर्ड बोल रहा',रोहित शर्मा ने LSG vs MI मैच से पहले शार्दुल ठाकुर को कर दिया ट्रोल

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने शार्दुल ठाकुुर ने किया ट्रोल (photo credit: x.com/mipaltan)

Rohit Sharma Troll Shardul Thakur : मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल के मैच में शुक्रवार को लखनऊ में आमने-सामने होंगी। दोनों टीम की टक्कर में फैंस की नजरें रोहित शर्मा और ऋषभ पंत पर टिकी रहेंगी। दोनों ही आईपीएल की शुरुआत से टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का इस सीजन में अभी तक प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म मुंबई के लिए चिंता का विषय है। यही बात लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत पर भी लागू होती है, ऋषभ पंत अपनी फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं।

Ad

इसी बीच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर को मजेदार अंदाज में ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको दिखाते हैं रोहित शर्मा का यह मजेदार वीडियो।

रोहित शर्मा ने मजेदार अंदाज में शार्दुल ठाकुर को किया ट्रोल

रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में आप देख सकते हो कि रोहित शर्मा मैदान पर जाते हैं। तभी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर रोहित शर्मा के पास आते हैं और कहते हैं कि रोहित शर्मा ग्राउंड पर एक ही जन से मिलने आते हैं, वो भी लॉर्ड से। इस पर रोहित शर्मा, शार्दुल ठाकुर को मजेदार ट्रोल करते हुए कहते हैं कि 'देखो खुद को द लॉर्ड को बोल रहा है।'

शार्दुल ठाकुर हंसते हुए कहते हैं कि आपने ही तो मुझे यह नाम दिया है, इसके बाद दोनों आपस में गले मिलते हैं। इसके बाद रोहित शर्मा जहीर खान से मिलते हैं, और साथ में मजाक मस्ती करते हुए नजर आते हैं। फैंस क्रिकेटर्स के इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और जमकर इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

Ad

फैंस प्यार से शार्दुल ठाकुर को बोलते हैं 'लॉर्ड'

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर को फैंस प्यार से लॉर्ड बोलते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने शार्दुल ठाकुर को 'लॉर्ड' निकनेम दिया है। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें गेमचेंजर का भी नेकनेम दे चुके हैं। 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में शार्दुल ठाकुर के प्रदर्शन की वजह से उन्हें रोहित शर्मा ने गेमचेंजर निकनेम दिया था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications