रोहित शर्मा के ग्लव्स में लिखे स्पेशल वर्ड 'SAR' का क्या है मतलब? किसी खास शख्स से नाता या फिर क्रिकेट का है शब्द; जानें डिटेल

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने पहने न्यू ग्लव्स (photo credit: instagram/mumbaiindians, x.com/mipaltan)

Rohit Sharma wear special gloves: टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने के बाद रोहित शर्मा अब आईपीएल 2025 में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के तुरंत बाद रोहित शर्मा मालदीव छुट्टियां बिताने निकल गए थे, मालदीव में उन्होंने अपनी फैमिली संग खूब एंजॉय किया। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा फुल फॉर्म में नजर आए थे। जिसके चलते फैंस रोहित शर्मा को आईपीएल में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। आपको बता दें कि इस बार आईपीएल में रोहित खास तरह के ग्लव्स पहनकर बैटिंग के लिए उतरेंगे। उनके ग्लव्स में कंपनी का नाम नहीं बल्कि कुछ और लिखा है जो काफी खास है। मगर इसका मतलब आखिर है क्या?, आप सोच रहे होंगे कि क्रिकेट को कोई शब्द लिखा होगा, आपको दिखाते हैं रोहित शर्मा का ग्लव्स और इसका मतलब भी बताते हैं।

Ad

रोहित शर्मा के ग्लव्स में लिखे स्पेशल वर्ड 'SAR' का क्या है मतलब

आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें इस वीडियो में पूरा फोकस रोहित शर्मा ग्लव्स पर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनके नए ग्लव्स SAR लिखा हुआ दिख रहा है। शायद ही आपको पता हो इसका मतलब क्या है, इस शब्द का मतलब क्रिकेट वर्ल्ड से नहीं बल्कि उनके परिवार से है। असल में ये रोहित शर्मा की पत्नी और बच्चों के नाम के शुरुआती अक्षर हैं। इसमें ‘S’ रोहित शर्मा की बेटी समायरा, ‘A’ बेटे अहान और ‘R’ पत्नी रितिका के लिए है।

Ad

रोहित शर्मा पिछले साल बने थे दोबारा पिता

रोहित शर्मा साल पिछले साल 2024 के नवंबर में दूसरी बार पिता बने थे, उनके घर दूसरे बच्चे के रुप में बेटे का जन्म हुआ था। फैंस को रोहित शर्मा का ये अंदाज बेहद पसंद आया है, फैंस इस नए बदलाव को अपनी- अपनी नजर से देख रहे हैं। रोहित शर्मा अपनी वाइफ रितिका सजदेह को बेहद प्यार करते हैं, दोनों के बीच की प्यार भरी बॉन्डिंग अक्सर मैदान पर भी देखने को मिल जाती है। काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद रोहित शर्मा और रितिका सजदेह ने 13 दिसंबर 2015 को शादी रचाई थी, 2024 तक दोनों दो प्यारे से बच्चों के पेरेंट्स भी बन चुके हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications