GT vs PBKS : IPL 2025 में कल का मैच किसने जीता?

गुजरात टाइटंस vs पंजाब किंग्स (Photo Credit - IPLT20.COM)
गुजरात टाइटंस vs पंजाब किंग्स (Photo Credit - IPLT20.COM)

GT vs PBKS Match Result : आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच कल एक बेहतरीन मुकाबला खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भी रनों की जमकर बारिश हुई। पहले बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर के धुआंधार पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने भी 232 रन बना दिए थे लेकिन वो टारगेट से 11 रन पीछे रह गए। इस तरह गुजरात की टीम को अपने होम ग्राउंड में हार का सामना करना पड़ा। उनके लिए सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही है।

Ad

गुजरात टाइटंस की तरफ से उनके गेंदबाजों ने इस मुकाबले में काफी निराश किया। जिन गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा था, वही गेंदबाज जमकर पिटे। मोहम्मद सिराज ने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 54 रन दे दिए। इसके अलावा कगिसो रबाडा ने भी 4 ओवर में 41 रन लुटा दिए। दिग्गज स्पिनर राशिद खान की भी जमकर पिटाई हुई। उन्होंने एक विकेट जरूर निकाला लेकिन 4 ओवर में 48 रन लुटा दिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 ओवर में 41 रन दे दिए।

पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी

वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने मात्र 42 गेंद पर 5 चौके और 9 छक्के की मदद से नाबाद 97 रन बनाए। वहीं शशांक सिंह ने मात्र 16 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 44 रन बनाए। जबकि अपना डेब्यू कर रहे प्रियांश आर्या ने भी जबरदस्त धुआंधार पारी खेली। उन्होंने 23 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 47 रनों की पारी खेली। इसी वजह से टीम इतना बड़ा टोटल बनाने में कामयाब रही।

टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने 41 गेंद पर 5 चौके और 6 छक्के की मदद से धुआंधार 74 रन बनाए। जबकि शुभमन गिल ने 14 गेंद पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 33 रनों की पारी खेली। जोस बटलर ने 33 गेंद पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 54 रनों की पारी खेली। शेरफेन रदरफोर्ड ने 28 गेंद पर ताबड़तोड़ 46 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट चटकाए। हालांकि युजवेंद्र चहल काफी महंगे साबित हुए और 3 ही ओवर में 34 रन दे दिए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications