MI vs SRH : आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी का जबरदस्त ऑलराउंड प्रदर्शन, मुंबई को दिलाई एकतरफा जीत

IPL 2025, MI vs SRH, Will Jacks, Ryan Rickelton
विल जैक्स और रियान रिकेल्टन (Photo Credit - IPLT20.COM)

Mumbai Indians Beat Sunrisers Hyderabad : आईपीएल 2025 का 33वां मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने एकतरफा सनराइजर्स को 4 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस ने इस टारगेट को 18.1 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई के लिए विल जैक्स ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया और टीम को एकतरफा जीत दिला दी। इस तरह मुंबई इंडियंस ने अब लगातार दो मुकाबले अपने नाम कर लिए हैं।

Ad

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी रही थी। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 7.3 ओवरों में 59 रनों की साझेदारी की। अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद पर 7 चौके की मदद से 40 रनों की पारी खेली। जबकि ट्रेविस हेड ने 29 गेंद पर 3 चौके की मदद से 28 रन बनाए। हालांकि इन दोनों के आउट होने के बाद टीम संभल ही नहीं पाई। ईशान किशन सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। नितीश रेड्डी एक बार फिर फ्लॉप रहे। वो इस मैच में 21 गेंद पर सिर्फ 19 रन ही बना सके। हेनरिक क्लासेन ने 28 गेंद पर 37 रन बनाए। आखिर में अनिकेत वर्मा ने 8 गेंद पर नाबाद 18 रन बनाकर टीम को 150 के पार पहुंचाया। मुंबई इंडियंस की तरफ से विल जैक्स ने सिर्फ 14 रन देकर 2 विकेट लिए।

मुंबई इंडियंस के सभी बल्लेबाजों ने दिया अहम योगदान

टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने मात्र 16 गेंद पर 3 छक्के की मदद से 26 रन बनाए। रेयान रिकेल्टन ने 23 गेंद पर 31 रनों की पारी खेली। जबकि सूर्यकुमार यादव ने 15 गेंद पर 26 रन बनाए। लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं था और इसी वजह से मुंबई को जीत हासिल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। विल जैक्स ने 26 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 36 रनों की पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने 9 गेंद पर 21 और तिलक वर्मा ने 17 गेंद पर नाबाद 21 रनों की पारी खेली।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications