जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) के लिए आईपीएल नीलामी में बड़ी बोली देखने को मिली। 2 करोड़ रूपये के साथ शुरू हुई बिड के बाद एक वॉर देखने को मिला। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच चली खींचतान के बीच हैदराबाद ने भी बोली लगाई लेकिन मुंबई ने उनको खरीदने का मन बनाया हुआ था। अंत में मुंबई ने उनको 8 करोड़ रूपये की राशि में खरीद लिया।हालांकि चोट की वजह से जोफ्रा आर्चर उपलब्ध नहीं है लेकिन अगले साल की योजनाओं को देखते हुए मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया है। पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल आर्चर चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे। इस बार भी वह चोटिल हैं और रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं। पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि मुंबई इंडियंस आर्चर को अपने साथ शामिल कर सकती है। मुंबई की पर्स में राशि होने की वजह से अन्य टीमें बिडिंग में ज्यादा देर तक नहीं टिक सकीं।रॉवमैन पॉवेल के लिए कुछ टीमों के बीच बिड वॉर देखने को मिला। दिल्ली और चेन्नई के बीच चली टक्कर के बीच दिल्ली ने 2 करोड़ 80 लाख में उनको खरीद लिया।Sportskeeda@SportskeedaJofra Archer is sold to Mumbai Indians! 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿🤩#IPLAuction #TATAIPLAuction #IPL20224:15 AM · Feb 13, 20221025Jofra Archer is sold to Mumbai Indians! 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿🤩#IPLAuction #TATAIPLAuction #IPL2022 https://t.co/OCgxgfRMaCफिन एलेन 50 लाख बेस प्राइस के साथ शुरू हुए और 80 लाख रूपये में उनको आरसीबी ने खरीद लिया। डेवोन कॉनवे को 1 करोड़ बेस प्राइस के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीद लिया। ऋषि धवन को 55 लाख में पंजाब ने खरीदा। ऋषि धवन के घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उनके लिए ज्यादा बोली लगने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। करुण नायर के लिए किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई और वह अनसोल्ड रहे। डेनियल सैम्स को मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ 60 लाख रूपये की राशि में खरीदा।