IPL Highest successfull Run Chase : आईपीएल 2024 में अभी तक बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। जितने भी मैच इस सीजन हुए हैं, बल्लेबाजों ने उनमें डॉमिनेट किया है। इसी वजह से कई बड़े रिकॉर्ड्स भी बने हैं। आईपीएल के इस सीजन टीमों ने काफी ज्यादा रन बनाए हैं और कुछ टीमें उस टार्गेट का पीछा करने में सफल भी रही हैं। राजस्थान रॉयल्स ने केकेआर के खिलाफ मैच में 224 रनों के टार्गेट का पीछा कर इतिहास रच दिया।हम आपको बताते हैं कि आईपीएल इतिहास में पांच सबसे सफल रन चेज कौन-कौन से रहे हैं।5.मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स, 215 रनमुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2023 के सीजन में 215 रनों के टार्गेट को हासिल किया था। पंजाब किंग्स ने पहले खेलते हुए 214 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई इंडियंस ने इस टार्गेट को 18.5 ओवर में ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। इशान किशन ने 75 रनों की धुआंधार पारी खेली थी।4.राजस्थान रॉयल्स vs डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद, 215 रनआईपीएल के पहले सीजन के दौरान डेक्कन चार्जर्स ने पहले खेलते हुए 214 रनों का स्कोर बनाया था। दिवंगत एंड्रयू साइमंड्स ने 117 रनों की नाबाद पारी इस मैच में खेली थी। हालांकि जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने ग्रीम स्मिथ और यूसुफ पठान की तूफानी पारियों की बदौलत इस टार्गेट को 19.5 ओवर में हासिल कर लिया था।3.मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स, 219 रनआईपीएल 2021 के इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 218 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई इंडियंस ने टार्गेट को 6 विकेट खोकर आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। किरोन पोलार्ड ने 34 गेंद पर 87 रन बनाए थे।2.राजस्थान रॉयल्स vs कोलकाता नाइटराइडर्स, 224 रनआईपीएल 2024 में इडेन गार्डेन में खेले गए मैच में कोलकाता ने सुनील नारेन के शतक की बदौलत 223 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर के विस्फोटक शतक के दम पर आखिरी गेंद पर मुकाबला जीत लिया।1.राजस्थान रॉयल्स vs पंजाब किंग्स, 224 रनआईपीएल 2020 के दौरान शारजाह में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने पहले खेलते हुए 223 रन बनाए थे। मयंक अग्रवाल ने 106 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके बाद राहुल तेवतिया ने शेल्डन कॉट्रेल के एक ही ओवर में 5 छक्के लगाकर राजस्थान को जीत दिला दी थी।