रोहित शर्मा को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी का बयान

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा जिस तरह से आईपीएल में टीम का नेतृत्व करते हैं, हर कोई उनकी तारीफ ही करता है। यही कारण है कि रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। पांच बार आईपीएल खिताब रोहित शर्मा के अलावा अन्य किसी कप्तान ने नहीं जीता है। इस बीच इरफान पठान ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर एक बड़ी बात कही है।

Ad

पठान ने रोहित शर्मा की कप्तानी के बारे में कहा कि जिस तरह से उन्होंने जयंत यादव का इस्तेमाल किया वह उनकी क्लास को दिखाता है। कोई भी कप्तान एक सीमर के साथ गया होता। रोहित ने अपनी समझ का उपयोग किया। इससे पता चला कि उनकी सोच कितनी स्पष्ट थी। इससे पता चला कि वह गेंदबाजों का कप्तान हैं।

रोहित शर्मा के लिए इरफान पठान का पूरा बयान

इफफान पठान ने कहा कि रोहित शर्मा धोनी और गांगुली का मिश्रण है। गांगुली ने अपने गेंदबाजों पर भरोसा किया और इनके द्वारा चले। धोनी ने अपने गेंदबाजों पर भरोसा किया लेकिन हमेशा सहज भाव से फैसले लिए। रोहित शर्मा में भी कुछ इस तरह की खासियत इरफान पठान ने बताई और दोनों दिग्गजों का मिश्रण उन्हें बताया।

इससे पहले भी रोहित शर्मा की कप्तानी कौशल को लेकर पठान ने बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि रोहित शर्मा एक बेहतरीन कप्तान हैं इसलिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली की अनुपस्थिति में टेस्ट में कप्तानी करनी चाहिए। पठान ने कहा कि मुझे अजिंक्य रहाणे से व्यक्तिगत तौर पर कोई समस्या नहीं है लेकिन रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी दी जानी चाहिए। उनके अनुभव के आधार पर पठान ने यह मांग की थी।

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

गौरतलब है कि रोहित शर्मा के पास आईपीएल में कप्तानी करने का आठ साल का अनुभव है और इन आठ सालों में उन्होंने पांच बार खिताब जीता है, जो मायने रखता है। उनसे पहले पांच ख़िताब बतौर कप्तान आईपीएल में किसी ने नहीं जीते।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications