इशान किशन ने बताया मुंबई इंडियंस का उनके करियर पर कैसा और कितना असर है

ईशान किशन - भारतीय क्रिकेट टीम (Image Credit: BCCI)
इशान किशन - भारतीय क्रिकेट टीम (Image Credit: BCCI)

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन (Ishan Kisan) ने अपने करियर पर मुंबई इंडियंस (MI) के प्रभाव के बारे में खुलकर बात की है। 5 बार आईपीएल चैंपियन बन चुकी मुंबई इंडियंस के लिए इशान किशन एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। मुंबई इंडियंस ने इशान को आईपीएल ऑक्शन 2018 में 6.2 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था। उसके बाद 2022 में हुए मेगा ऑक्शन के दौरान मुंबई ने इशान को एक बार फिर 15.25 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में वापस बुलाया और इस तरह से इशान आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक बन गए।

Ad

आईपीएल में इशान की शुरुआत गुजरात लॉयंस के साथ हुई थी और फिर मुंबई टीम का हिस्सा बने। 2020 वाले सीजन में इशान मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने और उसी साल मुंबई ने अपना पांचवा आईपीएल टाइटल भी जीता था।

इशान किशन ने उनके करियर पर मुंबई इंडियंस के प्रभाव के बारे में बात की है। वन क्रिकेट से इस बारे में बात करते हुए इशान किशन ने कहा, "मुंबई इंडियंस ने मेरी काफी मदद की है, जैसे कि दवाब वाली कंडीशन में कैसे खेलना है। इसके अलावा उस टीम में बहुत सारे बड़े प्लेयर्स थे, जिनसे मुझे काफी कुछ सीखने को मिला।"

हार्दिक पांड्या ने की बुरे दौर में मदद

इसके आगे इशान ने अपने बुरे दौर के बारे में बात करते हुए कहा, "जब मैं बुरे फॉर्म से गुजर रहा था और ग्राउंड पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रहा था, तब हार्दिक ने मुझे उस बुरे ज़ोन से निकलने में मदद की और काफी मेहनत भी की, तो ऐसी सभी चीजें काफी मायने रखती हैं।

आपको बता दें कि आईपीएल 2022 का सीजन इशान किशन के लिए अच्छा नहीं रहा था और मुंबई इंडियंस की टीम भी पहली बार अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी। ऐसे में आगामी सीजन में इशान अपना जौहर दिखाते हुए अपनी टीम को एक बार फिर ख़िताब दिलाने का प्रयास करेंगे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications