दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी को मिला नया हेड कोच, AFG को सफलता दिलाने वाले दिग्गज को सौंपी गई जिम्मेदारी

जोनाथन ट्रॉट को प्रिटोरिया कैपिटल्स का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है (Photo Credit: X/@PretoriaCapsSA, Getty Images)
जोनाथन ट्रॉट को प्रिटोरिया कैपिटल्स का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है (Photo Credit: X/@PretoriaCapsSA, Getty Images)

Jonathan Trott new head coach of Pretoria Capitals: दक्षिण अफ्रीका में खेली जाने वाली SA20 लीग के 2025 में होने वाले सीजन से पहले कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के मालिकाना हक़ वाली प्रिटोरिया कैपिटल्स ने अपने हेड कोच का ऐलान कर दिया है। प्रिटोरिया की टीम अब इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट की कोचिंग में अपना जलवा दिखाएगी, जो मौजूदा समय में अफगानिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच भी हैं। ट्रॉट ने प्रिटोरिया कैपिटल्स में ग्राहम फोर्ड की जगह ली है, जिन्होंने पिछले महीने ही इस भूमिका को छोड़ दिया।

Ad

जोनाथन ट्रॉट ने पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफगानिस्तान के साथ काफी सफलता हासिल की है और उनके कोचिंग स्टाइल को सभी ने सराहा भी है। ट्रॉट ने साल 2022 के आखिरी में अफगानिस्तान के हेड कोच के पद को संभाला था और फिर इस साल की शुरुआत में उनका कॉन्ट्रैक्ट 2024 के अंत तक कर दिया गया। ट्रॉट की कोचिंग में अफगानिस्तान ने कई बड़ी टीम को हराया और वनडे वर्ल्ड कप में भी कमाल का प्रदर्शन किया था। इसके अलावा हालिया टी20 वर्ल्ड कप में भी सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, जिसमें उसे दक्षिण अफ्रीका के हाथों एकतरफा हारकर बाहर होना पड़ा था।

Ad

प्रिटोरिया कैपिटल्स का हालिया प्रदर्शन रहा था खराब

दक्षिणा अफ्रीका में होने वाली इस टी20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स का प्रदर्शन 2024 के सीजन में काफी खराब रहा। टीम ने सिर्फ 3 मैच में जीत हासिल की और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही। इसी वजह से शायद प्रिटोरिया कैपिटल्स ने बड़ा बदलाव करते हुए नए हेड कोच की नियुक्ति की है।

बता दें कि कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में इस समय काफी बदलाव चल रहा है और हाल ही में आईपीएल में शामिल दिल्ली की टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग को हटा दिया गया। पोंटिंग सात साल से दिल्ली की टीम के साथ थे लेकिन इस बार उनके बिना ही टीम नजर आएगी। हालांकि, अभी तक नए हेड कोच का ऐलान नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही घोषणा हो सकती है। पहले रिपोर्ट्स थीं कि टीम के डायरेक्टर सौरव गांगुली हेड कोच बन सकते हैं लेकिन अब शायद किसी और को यह जिम्मेदारी सौंपी जाए और गांगुली अपनी भूमिका में बरकरार रहें।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications