कल का IPL 2024 मैच किसने जीता ?

राजस्थान रॉयल्स ने हासिल की जीत (Photo Credit - IPLT20)
राजस्थान रॉयल्स ने हासिल की जीत (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2024 (IPL) के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स (RR vs DC) को 12 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 185 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 5 विकेट खोकर 173 रन ही बना पाई। रियान पराग को उनकी जबरदस्त धुआंधार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने अपने होम ग्राउंड में लगातार दूसरी जीत हासिल की। अभी तक उन्होंने दोनों ही मैच जयपुर में ही खेले हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को सीजन की लगातार दूसरी हार मिली। उनकी जीत का खाता अभी तक नहीं खुला है।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका ये निर्णय उस वक्त सही साबित होता दिख रहा था, जब राजस्थान रॉयल्स ने 7.2 ओवर में सिर्फ 36 रन तक 3 विकेट गंवा दिए थे। जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन जैसे दिग्गज फ्लॉप रहे थे। हालांकि इसके बाद रियान पराग ने अकेले दम पर राजस्थान रॉयल्स को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। उन्होंने 45 गेंद पर 7 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 84 रन बनाए। अश्विन ने भी 19 गेंद पर 29 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। ध्रुव जुरेल ने 12 गेंद पर 20 रन बनाए।

डेविड वॉर्नर की धुआंधार पारी के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स को मिली हार

इस टार्गेट के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर्स ने तो अच्छा प्रदर्शन किया। मिचेल मार्श ने 12 गेंद पर 23 और डेविड वॉर्नर ने 34 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 49 रनों की पारी खेली। कप्तान ऋषभ पंत ने 26 गेंद पर 28 रन बनाए और त्रिस्तन स्टब्स ने 23 गेंद पर नाबाद 44 रनों की पारी खेली लेकिन आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन नहीं बना पाए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications