IPL Records : केकेआर और पंजाब किंग्स के मैच में छक्कों की बारिश से बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, टी20 में आज तक नहीं हुआ था ऐसा

इस मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बना (Photo Credit - BCCI)
इस मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बना (Photo Credit - BCCI)

Most Sixes in a T20 Match : आईपीएल 2024 में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स (KKR vs PBKS) के बीच मुकाबला खेला गया। इडेन गार्डेन में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से बुरी तरह हरा दिया। वही इस मैच में दो बड़े रिकॉर्ड भी बने। इनमें से एक ऐसा रिकॉर्ड है जो आज तक टी20 इतिहास में नहीं बना था। हम आपको बताते हैं कि ये दोनों रिकॉर्ड्स कौन से हैं।

Ad

दरअसल पहले खेलते हुए केकेकआर ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 261 रन बनाए लेकिन इसके बावजूद वो ये मुकाबला हार गए। पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवर में ही सिर्फ दो विकेट खोकर इस टार्गेट को हासिल कर लिया। टी20 इतिहास में ये सबसे बड़ा रन चेज है।

टी20 में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड बना

वहीं इस मैच में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड भी बना। केकेआर और पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने मिलकर इस मैच में 42 छक्के लगाए। टी20 के किसी भी मैच में ये सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। इससे पहले ये रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच के नाम था। इसी सीजन खेले गए इस मैच में कुल 38 छक्के लगे थे। वहीं आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में भी 38 छ्क्के लगे थे।

इसके अलावा पंजाब किंग्स ने आईपीएल इतिहास की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने कुल मिलाकर 24 छक्के इस मैच में लगाए। इससे पहले ये रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम था। उन्होंने इसी सीजन आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में 22-22 छक्के जड़े थे। हालांकि अब पंजाब किंग्स की टीम उनसे आगे निकल गई है।

आपको बता दें कि इस मैच में पंजाब किंग्स की तरफ से जॉनी बेयरेस्टो ने जबरदस्त शतक लगाया। उन्होंने 48 गेंद पर 8 चौके और 9 छक्के की मदद से 108 रनों की नाबाद पारी खेली। प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद पर 54 रन बनाए। वहीं शशांक सिंह ने 28 गेंद पर 2 चौके और 8 छक्के की मदद से 68 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को एक ऐतिहासिक जीत दिला दी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications