IPL 2024: मुंबई इंडियंस के खेमे से जुड़े लसिथ मलिंगा, मैदान पर शुरू की अपनी क्लास, देखें वीडियो

(Photo Courtesy: Mumbai Indians Instagram)
(Photo Courtesy: Mumbai Indians Instagram)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के शुरू होने में अब कुछ दिन का ही समय रह गया है और उससे पहले सभी टीमें कड़े अभ्यास में जुटी हुई हैं। इस बीच पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ उनके गेंदबाजी कोच पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) जुड़ गए हैं। मलिंगा का टीम के साथ जुड़ने का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सभी से मिलते हुए भी नजर आये।

Ad

मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से लसिथ मलिंगा के टीम के साथ जुड़ने का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मलिंगा मुंबई इंडियंस की प्रैक्टिस जर्सी में नजर आ रहे हैं। वह मैदान पर आकर सबसे पहले टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या से मिलते हैं। पांड्या मलिंगा से मिलकर काफी खुश नजर आते हैं। पांड्या से मिलने के बाद, यह दिग्गज अपनी कोचिंग की क्लास शुरू कर देता है।

Ad

वह अर्जुन तेंदुलकर और हार्दिक पांड्या को गेंदबाजी को लेकर कुछ सिखाते हुए भी नजर आये। मलिंगा ने मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर से भी मुलाकात की। इस दिग्गज तेज गेंदबाज की कोचिंग में मुंबई इंडियंस का खेमा यही उम्मीद करेगा कि आगामी आईपीएल सीजन में टीम के गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करें।

आपको बता दें कि लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस से पहले राजस्थान रॉयल्स के भी गेंदबाजी कोच रह चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में राजस्थान की तेज गेंदबाजी में काफी सुधार देखने को मिला था। मलिंगा को आईपीएल खेलने का भी लंबा अनुभव है। उन्होंने अपने करियर में 122 आईपीएल मुकाबले खेलते हुए 170 विकेट अपने नाम किए थे। अपने समय में लसिथ मलिंगा को दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता था। खास तौर पर उनके यॉर्कर काफी खतरनाक होते थे।

गौरतलब है कि आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है। वहीं, मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को गुजरात जायंट्स के खिलाफ करेगी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications