IPL 2024 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया ट्रेड, प्रमुख ऑलराउंडर मुंबई इंडियंस में शामिल 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आगामी सीजन से पहले ट्रेड किया (PIC : IPL)
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आगामी सीजन से पहले ट्रेड किया (PIC : IPL)

आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत होने में समय है लेकिन दिसंबर में होने वाले ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली का काम शुरू हो चुका है, इस क्रम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम सबसे पहले सामने आई है। लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में शामिल वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) को ट्रेड किया है। यह ट्रेड पैसों से हुआ है और मुंबई इंडियंस ने 50 लाख की धनराशि के बदले कैरेबियाई खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा है।

Ad

दाएं हाथ के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सिर्फ एक ही मुकाबला खेला था। उस मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ शेफर्ड अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे और आदिल राशिद की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हो गए थे। वहीं, गेंदबाजी में एक भी ओवर नहीं मिला था।

इससे पहले 2022 के सीजन में वह सनराइज़र्स हैदराबाद का हिस्सा थे। उनके लिए तीन मुकाबलों में शेफर्ड ने बल्ले से 58 रन बनाये थे और गेंदबाजी में तीन विकेट अपने नाम किये थे।

आईपीएल की तरफ से जारी एक रिलीज के माध्यम से रोमारियो शेफर्ड के लखनऊ सुपर जायंट्स से मुंबई इंडियंस में ट्रेड की पुष्टि हुई। रिलीज में बताया गया,

रोमारियो शेफर्ड को टाटा आईपीएल 2024 से पहले चल रहे टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ट्रेडिंग विंडो के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से मुंबई इंडियंस (एमआई) में ट्रेड किया गया है। एलएसजी और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए 4 आईपीएल मैच खेलने वाले शेफर्ड को 50 लाख रुपये की मौजूदा फीस में मुंबई इंडियंस में ट्रेड किया गया।

किरोन पोलार्ड के संन्यास के बाद से ही मुंबई इंडियंस को एक ऐसे विदेशी खिलाड़ी की जरूरत है, जो कुछ ओवरों की गेंदबाजी करने के साथ-साथ बल्लेबाजी में निचले क्रम में आकर बड़े हिट भी लगा सके। रोमारियो शेफर्ड को इसी काम के लिए जाना जाता है। अब देखना होगा कि वो अपनी नई आईपीएल टीम के साथ कैसा प्रदर्शन करते हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications