आईपीएल 2023 (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी। इस सीजन फैंस को मैच के बीच और ऑफ द फील्ड कई ऐसी चीजें देखने को मिली जो उनके साथ लंबे समय तक चलेंगी। इन्हीं यादों के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार आलराउंडर मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में वह हिंदी बोलते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।हिंदी बोलते नजर आए मार्कस स्टोइनिस लखनऊ सुपर जायंट्स ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में स्टोइनिस हिंदी बोलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पहले स्टोइनिस को हिंदी लाइन सिखाई जाती है। उन्हें बोलने के लिए कहा जाता है कि (आंख खोल के चलो बे)। शुरुआती प्रयासों में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी यह बोलने में सफल नहीं होता है लेकिन अंत में वह इस लाइन को बिल्कुल सही बोलते हैं। वहीं यह बोलने के बाद स्टोइनिस काफी खुश नजर आते हैं। उनके इस हिंदी वर्जन को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postआपको बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल 2023 का सीजन काफी अच्छा रहा। टीम ने लगातार दूसरे साल प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई। हालांकि टीम फाइनल तक का अपना सफर तय नहीं कर पाई थी। लखनऊ को आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस सीजन के बीच में टीम के नियमित कप्तान केएल राहुल चोट के कारण बाहर हो गए थे। इसके बावजूद टीम ने शानदार खेल दिखाया और प्लेऑफ तक पहुंची, जो काफी अच्छा कहा जा सकता है। वहीं स्टोइनिस की बात करें तो उनके लिए भी यह सीजन शानदार रहा उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।