IPL 2021 -"दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में सूर्यकुमार यादव को ड्रॉप किया जा सकता है"

Nitesh
सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के दौरान (Photo Credit - IPLT20)
सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के दौरान (Photo Credit - IPLT20)

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच होने वाले मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि इस मैच से दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को बाहर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस की टीम इस अहम मुकाबले में ये रिस्क उठा सकती है।

Ad

सूर्यकुमार यादव समेत मुंबई इंडियंस के कुछ बल्लेबाजों का फॉर्म काफी खराब रहा है। ये खिलाड़ी लगातार कई मैचों से फ्लॉप हो रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने पिछली छह आईपीएल पारियों में सिर्फ 35 रन बनाए हैं।

संजय मांजरेकर के मुताबिक मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में या तो सूर्यकुमार यादव पर पूरा भरोसा जता सकती है कि वो फॉर्म में आएंगे या फिर उन्हें ड्रॉप भी कर सकती है।

मुंबई इंडियंस के पास सूर्यकुमार यादव को लेकर दो ऑप्शन है - संजय मांजरेकर

उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बातचीत के दौरान कहा "मुंबई इंडियंस के खराब फॉर्म में चल रहे बल्लेबाजों की बात करें तो उनमें इशान किशन और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी हैं। सूर्यकुमार यादव भी रन नहीं बना रहे थे लेकिन हम कह रहे थे कि वो फॉर्म में आ जाएंगे। हालांकि जिस तरह से वो पिछले मुकाबले में आउट हुए उससे मुंबई इंडियंस की चिंता जरूर बढ़ गई होगी। ये मुंबई के लिए काफी बड़ा मैच है और इसे वे दो तरीके से देख सकते हैं। वे सूर्यकुमार यादव पर भरोसा जता सकते हैं कि वो फॉर्म में आएंगे या फिर वो उनको पूरी तरह से ड्रॉप कर सकते हैं, जैसा सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर के साथ किया।"

आपको बता दें कि आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस का फॉर्म कुछ ख़ास नहीं चल रहा है और वह 11 मैचों में 5 जीत के साथ छठे स्थान पर हैं। मुंबई की टीम के लिए सूर्यकुमार यादव की फॉर्म चिंता का विषय रही है। प्लेऑफ में जाने के लिए मुंबई को ये मुकाबला जीतना जरूरी है।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications