MI और RCB को मिलाकर ऑल टाइम संयुक्त Playing 11, रोहित शर्मा और क्रिस गेल करेंगे ओपन

MI vs RCB, 𝐌𝐈 𝐯𝐬 𝐑𝐂𝐁 combined XI, Rohit Sharma, Virat Kohli, Chris Gayle
रोहित शर्मा और क्रिस गेल ओपन करते नजर आएंगे

MI and RCB Combined Playing 11 : आईपीएल 2025 में आज मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर काफी चर्चा हो रही है। भले ही आरसीबी की टीम एक बार भी टाइटल नहीं जीत पाई है और मुंबई इंडियंस ने पांच बार ट्रॉफी जीती है लेकिन जब भी इन टीमों का मुकाबला होता है तो एक दूसरे से कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। हर किसी की निगाह इस मुकाबले पर रहती है। मुंबई इंडियंस और आरसीबी के लिए अभी तक के आईपीएल इतिहास में कई सारे दिग्गज खिलाड़ियों ने खेला है। इन्हीं प्लेयर्स को मिलाकर हमने दोनों टीमों की संयुक्त प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। इस टीम में आरसीबी के सिर्फ 4 ही प्लेयर्स का चयन किया गया है और 7 खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के चुने गए हैं।

Ad

इस टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा और क्रिस गेल खेलेंगे। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया है और क्रिस गेल ने आरसीबी के लिए काफी दमदार खेल ओपन करते हुए दिखाया है। इसके बाद तीसरे नंबर पर विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे। विराट कोहली आरसीबी के लिए पहले सीजन से ही खेल रहे हैं और उनके लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके बाद चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव का चयन हमने किया है।

Ad

वहीं पांचवें नंबर पर आरसीबी के एबी डीविलियर्स खेलते हुए नजर आएंगे। एबी डीविलियर्स ने कई विस्फोटक पारियां आरसीबी के लिए आईपीएल में खेली हैं। कई मैच उन्होंने अपने दम पर जिताए थे। इसके बाद हार्दिक पांड्या और किरोन पोलार्ड फिनिशर की भूमिका निभाएंगे। इन दोनों का योगदान मुंबई इंडियंस के लिए काफी ज्यादा रहा है। स्पिन गेंदबाजों के तौर पर हरभजन सिंह और युजवेंद्र चहल का चयन हमने किया है। जबकि दो तेज गेंदबाजों के तौर पर जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं अम्बाती रायडू को 12वें खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है।

मुंबई इंडियंस और आरसीबी को मिलाकर ऑल टाइम संयुक्त Playing 11

रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस गेल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, एबी डीविलियर्स, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल और लसिथ मलिंगा (अंबाती रायडू - 12th Player

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications