MS Dhoni Reacts on Retirement Rumours : चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एम एस धोनी के संन्यास की अटकलें इस वक्त काफी ज्यादा लगाई जा रही हैं। धोनी आईपीएल 2025 में उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं जिसके लिए वो जाने जाते थे। इसी वजह से उन्हें संन्यास की सलाह दी जा रही है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान इस बात की चर्चा तेज थी कि धोनी संन्यास ले लेंगे, क्योंकि उनके पैरेंट्स पहली बार स्टेडियम में मैच देखने के लिए आए थे।
एम एस धोनी के संन्यास को लेकर लगातार कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच अब एम एस धोनी ने खुद अपने संन्यास को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। एम एस धोनी ने क्लियर कर दिया है कि वो कब तक संन्यास लेने वाले हैं।
एम एस धोनी ने अपने संन्यास को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया
दरअसल एम एस धोनी राज शमानी के पोडकास्ट का हिस्सा बने थे और उन्होंने इसी पोडकास्ट के दौरान अपने संन्यास को लेकर प्रतिक्रिया दी। धोनी ने कहा,
नहीं, अभी मैं संन्यास नहीं ले रहा। मैं अभी भी आईपीएल में खेल रहा। मैं चीजों को काफी सिंपल कर रखा है। मैं एक बार में सिर्फ एक ही साल के बारे में सोचता हूं। मैं अभी 43 साल का हूं और जब तक आईपीएल 2025 का समापन होगा मैं 44 साल का हो जाउंगा। इसके बाद मेरे पास 10 महीने बचेंगे कि मैं अगला सीजन खेलूं या नहीं। हालांकि मैं संन्यास को लेकर फैसला नहीं ले रहा। सबकुछ मेरी बॉडी के ऊपर निर्भर करता है। इसलिए एक साल में एक बार और उसके बाद हम देखते हैं।
आपको बता दें कि एम एस धोनी आईपीएल 2025 में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। उनके बल्ले से उस तरह की पारी नहीं आ रही है जिसके लिए वो जाने जाते थे। एम एस धोनी तेजी से खेलना तो शुरु करते हैं लेकिन तब तक मैच हाथ से निकल जाता है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी उन्होंने 26 गेंद पर 1 चौका और 1 छक्के की मदद से नाबाद 30 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।