महेंद्र सिंह धोनी का मैदान पर उतरने का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। धोनी ने जैसे ही चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से प्रेक्टिस शुरु की, चारों तरफ स्टेडियम में धोनी-धोनी का नाम गूंजने लगा। फैंस अपने थाला माही की एक झलक पाने के लिए बेकाबू होते नजर आए। इसी कड़ी में धोनी और रैना का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी और रैना बस पर बैठने जा रहे हैं और धोनी मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।इस वायरल वीडियो में धोनी और रैना के साथ सीएसके के और भी खिलाड़ियों को देखा जा सकता है। वीडियो में खिलाड़ी बस में बैठने के लिए बाहर निकल रहे हैं। बाहर खड़े फैंस की नजर धोनी पर पड़ती है तो उनका उत्साह देखते ही बनता है। धोनी भी फैंस के इस प्यार को देखकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा है। यह भी पढ़ें:आईपीएल पर कोरोना वायरस का असर, गवर्निंग काउसिंल के अध्यक्ष ने दिया ये बड़ा बयान View this post on Instagram Smile ! 😍❤️ A post shared by MS Dhoni Fans Page 🔵 (@bleed.dhonism) on Mar 3, 2020 at 4:45am PSTपहले भी वायरल हुआ वीडियोइससे पहले भी धोनी का एक और वीडियो वायरल हो चुका है जिसे चेन्नई सुपर किंग्स में उनकी वापसी की तरह देखा गया। इसके साथ ही उनके पहले प्रैक्टिस सेशन की वीडियो भी काफी वायरल हुई थी। View this post on Instagram Finally ! 💛🔥❤️ A post shared by MS Dhoni Fans Page 🔵 (@bleed.dhonism) on Mar 1, 2020 at 8:59pm PSTये भी पढ़ें: IPL 2020: डेब्यू करने वाले 3 विदेशी खिलाड़ी जिन पर होगी निगाहें View this post on Instagram Thala Dhoni's Grand Entry on Pitch ! 💛 . Vc - @chennaiipl A post shared by MS Dhoni Fans Page 🔵 (@bleed.dhonism) on Mar 2, 2020 at 6:41am PSTलंबे समय से मैदान से दूर हैं धोनीमहेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से मैदान से दूर चल रहे हैं। आईसीसी वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद धोनी ने कोई मैच नहीं खेला है। धोनी ने अपना आखिरी वनडे 9 जुलाई 2019 को खेला था। जिसके बाद से लगातार उनके सन्यास की भी अटकलें लगाई जा रही थीं।आईपीएल से पहले लेंगे ब्रेकबताया जा रहा है कि धोनी टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ 19 मार्च तक ट्रेनिंग करेंगे जिसके बाद वो पहले मैच से पहले ब्रेक लेंगे। बता दें, आईपीएल का पहला मुकाबला 29 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।