MS Dhoni May Announce Retirement From IPL: आईपीएल 2025 में सभी टीमों के बीच लगातार लीग स्टेज के रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लीग स्टेज का 17वां मुकाबला खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में अब तक सीजन में सिर्फ एक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज की थी और पॉइंट्स टेबल में टीम आठवें स्थान पर हैं। पिछले दो मुकाबलों में सीएसके के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी एमएस धोनी के बल्ले से रन नहीं आए, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। अब आज के मुकाबले में धोनी के परिवार सहित माता-पिता भी चेन्नई के स्टेडियम में पहुंचे हैं।
धोनी के संन्यास की अटकलें तेज
सोशल मीडिया पर अब अटकलें लगाई जा रही है कि आज मैच के बाद 43 साल की उम्र में सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, धोनी के फैंस मैदान पर उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं और वह नहीं चाहते कि माही आईपीएल से संन्यास ले। ऐसे में कुछ फैंस धोनी के सपोर्ट में भी खड़े हैं। अब यह देखना अहम होगा कि धोनी आज मैच के बाद संन्यास की धोषणा करते हैं या नहीं। यहां तक कि आज मैच से पहले यह भी कहा जा रहा था कि धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक बार फिर सीएसके की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।
IPL 2025 में एम एस धोनी का प्रदर्शन नहीं रहा है अच्छा
आईपीएल 2025 में धोनी का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में धोनी सीएसके के लिए बल्ले से कुछ ज्यादा रन नहीं बना सके। पहले मैच में मुंबई के खिलाफ धोनी नंबर आठ पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन दो गेंदों में बल्ले से कोई रन न बनाकर नाबाद पवेलियन लौट गए। दूसरे मैच में आरसीबी के खिलाफ चेज के दौरान धोनी नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने आए और 16 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 187.50 के स्ट्राइक रेट से 30 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मैच के बाद धोनी को रविचंद्रन अश्विन के बाद नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने के लिए फैंस ने आड़े हाथों लिया। तीसरे मैच में आरआर के खिलाफ फिर चेज करते हुए धोनी 11 गेंदों का सामना करते हुए 145 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 1 चौके और 1 छक्के के साथ 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अब देखना होगा कि अगर आज धोनी बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आते हैं तो वह बल्ले से कितने रन बनाते हैं।