एमएस धोनी और सौरव गांगुली की तस्वीरें हुई वायरल, चेन्नई सुपर किंग्स ने खास कैप्शन के साथ किया पोस्ट 

सौरव गांगुली ने एमएस धोनी से की मुलाकात
सौरव गांगुली ने एमएस धोनी से की मुलाकात

आईपीएल (IPL) के 16वें सीजन को शुरू होने में अभी लगभग दो महीने से ज्यादा का समय है। इसे लेकर टीमों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने भी रांची में आगामी सत्र के लिए अपना अभ्यास चालू कर दिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) साथ में नजर में नजर आ रहे हैं। इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार दोनों की ये मुलाकात दिल्ली में हुई।

Ad

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुलाकात की एक तस्वीर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा,

जब प्रिंस ने सुपर किंग से मुलाकात की।
Ad

गौरतलब है कि गांगुली और धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के दो सबसे महान कप्तान रहे हैं। दोनों दिग्गजों की कप्तानी में टीम ने कई सफलताएं हासिल की थी। दोनों कप्तानों को एक बार फिर से साथ में देखकर फैंस भी काफी उत्साहित हो गए हैं।

Ad

वहीं अगर बात करें सौरव गांगुली की तो वो बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से हटने के बाद परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। साथ में दादा अपनी बायोग्राफी पर बन रही फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने इस बात की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी कि फिल्म की कहानी लिखी जा चुकी है लेकिन अभी लीड अभिनेता और बाकी स्टार कास्ट के बारे में कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। गांगुली के ऊपर बन रही बायोग्राफी के जरिये फैंस को उनसे जुड़े कई और नए तथ्य जानने को मिलेंगे। पूर्व भारतीय कप्तान ने अपनी बायोग्राफी की कहानी खुद लिखी है।

वहीं एमएस धोनी आईपीएल 2023 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह धोनी के आईपीएल करियर का आखिरी सीजन हो सकता है। इस वजह से पूर्व भारतीय कप्तान धोनी अपनी अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ पांचवी बार आईपीएल का ख़िताब जीतना चाहेंगे। धोनी के नेतृत्व में सीएसके आईपीएल की चार ट्रॉफी जीत चुकी और इस लीग की दूसरी सबसे सफल टीम है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications