मुंबई इंडियंस को ऑक्शन के दौरान इस खिलाड़ी को खरीदना चाहिए, ऑक्शन से पहले मिली बड़ी सलाह

वनिंदू हसरंगा इससे पहले आरसीबी के लिए खेल चुके हैं
वनिंदू हसरंगा इससे पहले आरसीबी के लिए खेल चुके हैं

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम को आईपीएल 2024 (IPL) के ऑक्शन से पहले एक बड़ी सलाह मिली है। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि मुंबई इंडियंस को आगामी सीजन के लिए एक बेहतरीन स्पिनर की जरूरत है और इसी वजह से ऑक्शन में उन्हें वनिंदू हसरंगा को खरीदना चाहिए। आकाश चोपड़ा के मुताबिक हसरंगा टीम के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं।

Ad

मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल के आगामी सीजन से पहले रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बना दिया है। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने की खबर सामने आने के बाद प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई और हर कोई इस फैसले से काफी हैरान था।

मुंबई इंडियंस के पास ज्यादा अच्छे स्पिनर नहीं हैं - आकाश चोपड़ा

वहीं नए कप्तान के बाद आगामी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की ऑक्शन स्ट्रैटजी भी अलग हो सकती है। आकाश चोपड़ा के मुताबिक मुंबई इंडियंस की टीम में एक क्वालिटी स्पिनर की कमी है। उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा,

मुंबई इंडियंस को स्पिनर की जरूरत है। अगर उनकी बैटिंग को देखें तो टिम डेविड पहले ओवरसीज प्लेयर के तौर पर छठे नंबर पर आते हैं। टीम वनिंदू हसरंगा के बारे में सोच सकती है और उनके लिए 6-7 करोड़ खर्च करके उनको टीम में ले सकती है। मुझे लगता है कि अगर ये मौका मिला तो फिर वो जरूर हसरंगा को पिक कर लेंगे। उनके पास पियूष चावला हैं लेकिन ज्यादा स्पिनर नहीं हैं। कुमार कार्तिकेय भी हैं, लेकिन उनकी क्वालिटी वैसी नहीं है। वनिंदू हसरंगा बुरे ऑप्शन नहीं हैं।

आपको बता दें कि आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में वनिंदू हसरंगा को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10.75 करोड़ रुपए की मोटी राशि में खरीदा था लेकिन अब टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया है और हसरंगा एक बार फिर ऑक्शन का हिस्सा हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications