मुंबई इंडियंस के फैंस ने राजस्थान रॉयल्स से बेन स्टोक्स को ट्रेड करने को कहा

बेन स्टोक्स और किरोन पोलार्ड
बेन स्टोक्स और किरोन पोलार्ड

बेन स्टोक्स (Ben Stokes) दुनिया के दिग्गज ऑलराउंडर्स में से एक हैं। आईपीएल (IPL) में भी वो जबरदस्त खिलाड़ी हैं। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए हर सीजन में बेन स्टोक्स अहम भूमिका निभाते हैं। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें आईपीएल 2021 के लिए भी रिटेन किया है। वहीं मुंबई इंडियंस के एक फैंन ने राजस्थान रॉयल्स से बेन स्टोक्स को ट्रेड करने को कहा।

Ad

मुंबई इंडियंस के पास कई जबरदस्त मैच विनर प्लेयर पहले से ही मौजूद हैं। क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन और किरोन पोलार्ड जैसे दिग्गज खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की टीम में हैं लेकिन फैंस बेन स्टोक्स को भी चाहते हैं। जब एक फैन ने राजस्थान रॉयल्स से बेन स्टोक्स को मुंबई इंडियंस में ट्रेड करने को कहा तो फ्रेंचाइजी की तरफ से जबरदस्त जवाब मिला।

ये भी पढ़ें: 3 प्रमुख टीमें जो आईपीएल ऑक्शन में शिवम दुबे के लिए बोली लगा सकती हैं

Ad

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले अपने कप्तान स्टीव स्मिथ को रिलीज कर दिया है। राजस्थान की टीम ने आगामी सीजन के लिए संजू सैमसन को अपना कप्तान नियुक्त किया है। वहीं स्टीव स्मिथ को रिलीज किए जाने के बाद अब बेन स्टोक्स राजस्थान रॉयल्स की टीम में सबसे ज्यादा पैसे पाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं।

आईपीएल 2020 में बेन स्टोक्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली थी जबरदस्त पारी

पिछले सीजन बेन स्टोक्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही जबरदस्त पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। हालांकि बाकी मैचों में टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और वो प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रहे थे।

बेन स्टोक्स ने अपना आईपीएल डेब्यू राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए किया था। उन्होंने उस सीजन 316 रन बनाने के अलावा 12 विकेट भी चटकाए थे और टीम के फाइनल में पहुंचने में अपनी अहम भूमिका अदा की थी।

ये भी पढ़ें: 2 कारण क्यों इंग्लैंड की टीम भारत को टेस्ट सीरीज में कड़ी टक्कर दे सकती है

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications