IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस की जर्सी आई सामने, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह समेत ये स्टार्स पोज देते आए नजर 

Photo Credit: Mumba Indians Instagram Snapshots
Photo Credit: Mumba Indians Instagram Snapshots

Mumbai Indians Launched Jersey for IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन के कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है। कुछ फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन के लिए अपनी रणनीति बनाना भी शुरू कर दिया है। इस बीच शुक्रवार को मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 के लिए अपनी जर्सी को रिलीज कर दिया है। रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और कप्तान हार्दिक पांड्या जैसे कई खिलाड़ी नई जर्सी में पोज देते नजर आए।

Ad

IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियन ने अपनी जर्सी की लॉन्च

मुंबई इंडियंस की नई जर्सी देखने में काफी आकर्षक लग रही है। हमेशा की तरह MI ने नीले और सुनहरे रंग को जर्सी में बरकरार रखा है। नीला रंग भरोसे, आत्मविश्वास और टीम की असीम क्षमता का प्रतीक है, जबकि सुनहरा रंग गौरव, उपलब्धि और उत्कृष्टता की खोज का प्रतीक है। जर्सी में छाती के दाईं ओर स्पोंसर का लोगो नजर आ रहा है। वहीं, बाईं तरफ मुंबई इंडियन का लोगो दिख रहा है। जर्सी के लॉन्च के मौके पर कप्तान हार्दिक पांड्या ने MI के फैंस को एक खास सन्देश भी दिया।

Ad

गौरलतब हो कि आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा था। मुंबई ने 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते थे और अंक तालिका में सबसे आखिरी पायदान पर रही थी। इस तरह के परफॉरमेंस की वजह से MI के फैंस को काफी निराशा हुई थी।

IPL 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने 5 खिलाड़ियो को रिटेन किया था। इसमें जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का नाम शामिल था। पिछले साल नवंबर में जेद्दा में हुए दो दिवसीय मेगा ऑक्शन में MI ने 18 खिलाड़ियों को खरीदकर अपने स्क्वाड में शामिल किया।

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस इस टीम के खिलाफ खेलेगी अपना पहला मैच

IPL के 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होगा। पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। वहीं, IPL 2025 में मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करेगी। दोनों टीमें 23 मार्च को सीएसके के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। ये मैच शाम के टाइम खेला जाएगा।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications