आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने कल रात राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को एकतरफा मात देते हुए मुकाबला 57 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ ही मुंबई अब अंक तालिका में 4 जीत के साथ सबसे ऊपर पहुँच गई है। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है साथ ही अनेकों रिकॉर्ड भी बना डाले है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई है। मुंबई ने 193 मैचों में 1156 छक्के लगाए हैं और उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 185 मैचों में 1152 छक्कों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में सबसे आगे अब मुंबई चल रही है, तो बैंगलोर दूसरे स्थान पर कायम है। तीसरे पायदान पर किंग्स XI पंजाब 1008 छक्के, चौथे पायदान पर चेन्नई सुपर किंग्स 1006 छक्के और पांचवें स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स 962 छक्कों के साथ बने हुए है। View this post on Instagram They average 10 sixes a game this season and unarguably have the best six-hitters in the game🔥 #IPL2020 #MIvsRR A post shared by cricket.com (@cricket.com_official) on Oct 6, 2020 at 12:20pm PDTमुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और कायरान पोलार्ड ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं, हालांकि रोहित शर्मा ने अपने 208 छक्कों में से डेक्कन चार्जर्स के लिए भी गेंद को सीमा के पार पहुँचाया हैं लेकिन किरोन पोलार्ड ने 189 छक्के केवल मुंबई के लिए ही लगाये हैं। मुंबई इंडियंस में एक से एक धाकड़ बल्लेबाज मौजूद है, जो इस रिकॉर्ड को टीम के लिए कायम रखेंगे। रोहित शर्मा, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या जैसे धुंआधार बल्लेबाज अपनी काबिलियत से गेंद को आसानी से छह रन के लिए भेजते हैं।आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की टीम लिस्ट में मुंबई इंडियंस अभी आगे है, तो एक बल्लेबाज के तौर पर क्रिस गेल का कोई मुकाबला नहीं है। क्रिस गेल ने अभी तक 125 मैचों में रिकॉर्ड 326 छक्के आईपीएल में जड़े हैं। उनसे पीछे एबी डीविलियर्स हैं, जिन्होंने 159 मैचों में 219 छक्के लगाएं। क्रिस गेल 107 छक्कों के साथ डीविलियर्स से बहुत आगे हैं।