सूर्यकुमार यादव ने जीता अपने नन्हें फैंस का दिल, किसी को दिया ऑटोग्राफ; किसी को मिली प्यार की झप्पी

सूर्यकुमार यादव ने जीता फैंस का दिल(photo credit: instagram/mumbaiindians)
सूर्यकुमार यादव ने जीता फैंस का दिल(photo credit: instagram/mumbaiindians)

Suryakumar Yadav With Fans: आईपीएल 2025 के 41वें मैच में हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के अहम खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर चला। इस मैच में मुंबई की पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद पर 40 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। सूर्यकुमार यादव ने इस दौरान एक कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह आईपीएल के इतिहास में दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिनके नाम लगातार 9 पारियों में 25 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया।

Ad

अब सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रन के स्कोर से नहीं बल्कि अपने सरल और सौम्य व्यवहार से फैंस का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं। आपको दिखाते हैं सूर्यकुमार यादव का यह वीडियो।

सूर्यकुमार यादव ने अपने व्यवहार से जीता नन्हें फैंस का दिल

सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह मुंबई इंडियंस की बस में चढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सूर्या जैसे ही बस के नजदीक जाते हैं, बहुत सारे छोटे- छोटे फैंस उनके पास जाते हैं। इन फैंस को देख मानों सूर्या खुद भी बच्चे बन जाते हैं। पहले सूर्यकुमार ने अपने फैंस के साथ खूब सारी तस्वीरें क्लिक कराईं, इसके बाद उन्होंने अपने सभी फैंस को ऑटोग्राफ दिया।

Ad

वीडियो में आप देख सकते हैं इस दौरान सूर्या ने खुद फैंस को इशारा किया कि बैट लेकर आओ अपने-अपने, फिर उन्होंने फैंस को बैट पर ऑटोग्राफ दिया। वहीं उन्होंने अपनी छोटी फैन गर्ल को गले लगाकर प्यार की झप्पी भी दी। फैंस सूर्यकुमार यादव के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव ने जीता फैंस का दिल (photo credit: instagram/mumbaiindians)
सूर्यकुमार यादव ने जीता फैंस का दिल (photo credit: instagram/mumbaiindians)

एक फैन ने फेवरेट प्लेयर की तारीफ करते हुए लिखा कि एक ही तो दिल है दादा कितनी बार जीतोगे। वहीं अन्य फैन ने कमेंट कर लिखा कि ये खिलाड़ी नहीं इमोशन है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications