भारतीय टीम एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में इस वक्त अपना दमखम दिखा रही है। इस टूर्नामेंट के बीच भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और भारत के मिस्टर 360 डिग्री कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सूर्यकुमार 33 साल के हो गए हैं। उनका बल्ला भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में जमकर चलता है। उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने एक खास वीडियो शेयर किया है जिसमें सूर्यकुमार यादव का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव का स्पेशल वीडियो किया शेयरमुंबई इंडियंस ने द्वारा शेयर किये गए वीडियो में सर्यकुमार यादव का फनी अंदाज देखने को मिल रहा है। मुंबई इंडियंस ने जो वीडियो शेयर किया है। उसमें वह इशान किशन के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं, वहीं कभी नेट्स में जाने के पहले डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। पांच बार की आईपीएल विजेता फ्रेंचाइजी ने सूर्यकुमार यादव का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में ‘सूर्योदय सूर्या डे’ लिखा है। फैंस को मुंबई इंडियंस का सूर्यकुमार यादव को इस अंदाज में जन्मदिन की बधाई देना काफी पसंद आ रहा है। फैंस ने इस वीडियो में कमेंट कर सूर्यकुमार यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। View this post on Instagram Instagram Postसूर्यकुमार यादव का टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में अपने बल्ले से कई बार धमाका कर चुके हैं। अपने इसी कमाल के दमपर वह आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। सूर्यकुमार यादव अपने डेब्यू के बाद से टी20 इंटरनेशनल में 3 शतक लगा चुके हैं। अपने करियर में वह 80 इंटरनेशनल (टी20 और वनडे मिलाकर) मुकाबले खेल चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 2360 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव फिलहाल एशिया कप में टीम इंडिया के साथ मौजूद हैं। वहीं उनका चयन भारतीय टीम के वर्ल्ड कप स्क्वाड में भी हुआ है। फैंस को यही उम्मीद है कि वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के लिए बल्ले से धमाका करेंगे।