दिल्‍ली कैपिटल्‍स (Delhi Capitals) ने आईपीएल (IPL 2022) के आगामी सीजन से पहले मुंबई के होटल में खिलाड़‍ियों के लिए बनाए रिक्रिएशनल रूम का दौरा कराया। महामारी स्थिति के कारण सख्‍त बायो-बबल माहौल के चलते आईपीएल 2022 के मुकाबलों की मेजबान मुंबई और पुणे करेंगे।दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने सीजन के लिए मुंबई को अपना बेस बनाया और तैयारी शुरू की। कप्‍तान ऋषभ पंत ने पृथकवास पूरा किया और नेट्स सेशन पर शेष स्‍क्‍वाड से जुड़े।दिल्‍ली फ्रेंचाइजी ने अपने चहेते फैंस को रिक्रिएशनल रूम का दौरान कराया और इससे संबंधित एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्‍टाग्राम हैंडल पर शेयर किया। फैंस को इस दौरान ऋषभ पंत, अक्षर पटेल और अन्‍य खिलाड़‍ियों की झलक देखने को मिली, जो मजेदार गतिविधियों में शामिल दिखे।दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने पोस्‍ट के साथ कैप्‍शन लिखा, 'हमारा घर से दूर घर। दिल्‍ली कैपिटल्‍स टीम रूम में आपका पसंदीदा भाग कौनसा है।' View this post on Instagram Instagram Postमुझे पाकर उत्‍साहित है ऋषभ पंत: पोवेलदिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम को आईपीएल 2022 के लीग चरण में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। आईपीएल 2022 में दिल्‍ली कैपिटल्‍स अपने अभियान की शुरूआत 27 मार्च को मुंबई के ब्रेबोन स्‍टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी।दिल्‍ली कैपिटल्‍स से जुड़ने पर रोवमैन पोवेल ने कहा, 'दिल्‍ली कैपिटल्‍स खेमे में आकर काफी अच्‍छा महसूस हो रहा है। मैंने इस फ्रेंचाइजी के बारे में काफी अच्‍छी चीजें सुनी हैं। खिलाड़‍ियों ने हाथ खोलकर मेरा स्‍वागत किया। कोलकाता में टी20 सीरीज के दौरान मेरी ऋषभ पंत से बातचीत हुई थी। उसने मुझे कहा था कि वो मुझे दिल्‍ली कैपिटल्‍स टीम में पाने को लेकर उत्‍साहित है।'वेस्‍टइंडीज के खिलाड़ी ने कहा कि वो हेड कोच रिकी पोंटिंग के साथ काम करने पर ध्‍यान लगा रहे हैं। उन्‍होंने कहा, 'जब मैं बच्‍चा था तब रिकी पोंटिंग को बहुत बल्‍लेबाजी करते देखा। हमें पता है कि वो किस तरह के लीडर हैं जब वो ऑस्‍ट्रेलिया की कप्‍तानी कर रहे थे और मेरे ख्‍याल से वो उसी तरह के कोच भी हैं। वो बहुत अच्‍छे हैं और उम्‍मीद है कि मैं उसने कुछ चीजें सीखूंगा।'