हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में हुए शामिल, ट्विटर पर गुजरात टाइटंस का जमकर उड़ा मजाक 

आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस से जुड़े हार्दिक पांड्या
आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस से जुड़े हार्दिक पांड्या

आईपीएल 2024 (IPL 2024) की तैयारियॉं शुरू हो चुकी है। बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजियों को खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज़ करने के लिए 26 नवंबर तक का टाइम दिया था। तय समय के अनुसार रिलीज़ और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आ चुकी है। उम्मीद के मुताबिक आखिकार गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) एक बार फिर अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ जुड़ गए हैं। मुंबई ने पांड्या को गुजरात से कैश देकर अपनी टीम के साथ जोड़ा है।

Ad

हालाँकि, पहले गुजरात ने हार्दिक को रिटेन किया था लेकिन कुछ ही समय बाद उनकी मुंबई के स्क्वाड में शामिल होने की क्रिकबज ने पुष्टि कर दी। दो सीजन के बाद एक बार फिर अब पांड्या आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की तरफ खेलते हुए नजर आएंगे। पिछल दो सीजन में उन्होंने गुजरात टाइटंस को विजेता और फिर विजेता बनाया था। इस बार वो गुजरात के खिलाफ खेलते दिखेंगे।

हालाँकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि मुंबई ने गुजरात को हार्दिक के लिए कितने करोड़ की राशि दी है। हार्दिक के मुंबई इंडियंस में शामिल होने को लेकर गुजरात टाइटंस का मजाक बनाया जा रहा है और इसे लेकर ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं।

आइए कुछ प्रतिक्रियाओं पर नजर डालें:

Ad
Ad

(मुझे लगा कि दृश्यम सबसे सस्पेंस थ्रिलर है, तभी मैंने हार्दिक पांड्या की ट्रेंडिंग न्यूज देखी।)

Ad

(हार्दिक पांड्या गुजरात से मुंबई, मुंबई से गुजरात, गुजरात से मुंबई।)

Ad

(गुजरात टाइटंस द्वारा रिटेन किए जाने के बाद हार्दिक पांड्या केवल 2 घंटे के अंतराल में मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए।)

Ad
Ad

(इतना कन्फ्यूजन तो सीएम के टाइम पर भी नहीं था।)

Ad

(इस आईपीएल रिटेंशन प्रक्रिया में हार्दिक पांड्या।)

Ad

(पांड्या के घर के बाहर आशीष नेहरा।)

Ad

(इस आईपीएल रिटेंशन प्रक्रिया में हार्दिक पांड्या।)

(जो भी अधिक भुगतान करेगा उसके साथ हार्दिक पांड्या। पैसा इस लीग को बर्बाद कर रहा है।)

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications