मुंबई इंडियंस को छठा ख़िताब जीतने से रोक सकती दिल्ली की टीम, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी का बयान

मुंबई इंडियंस को छठा ख़िताब जीतने से रोक सकती दिल्ली की टीम : ब्रैड हॉग (Photo - IPL)
मुंबई इंडियंस को छठा ख़िताब जीतने से रोक सकती दिल्ली की टीम : ब्रैड हॉग (Photo - IPL)

ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket Team) के पूर्व दिग्गज स्पिनर ब्रैड हॉग (Brad Hogg) का मानना है कि आगामी आईपीएल (IPL 2021) के दूसरे चरण में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम और भी ज्यादा मजबूत हो गई है और इस टीम को हराना किसी भी टीम के लिए मुश्किल होगा। ब्रैड हॉग के अनुसार रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की वापसी से दिल्ली टीम और भी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन के पहले चरण में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले 8 मुकाबलों में 6 में जीत हासिल की है और अंक तालिका में पहले स्थान पर बने हुए है।

Ad

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए ब्रैड हॉग ने दिल्ली कैपिटल्स टीम को लेकर अपनी राय रखी और कहा कि दिल्ली कैपिटल्स टीम को हराना मुश्किल होगा। पहले और दूसरे चरण के दौरान मिले लम्बे ब्रेक में श्रेयस अय्यर फिट होकर वापसी कर रहें हैं। उनके आने से बल्लेबाजी क्रम में टीम के पास विदेशी खिलाड़ियों में बदलाव करने का अच्छा मौका होगा। अब टीम को स्टीव स्मिथ पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। टीम को अब अच्छा संतुलन मिलेगा। इसके साथ ही रविचंद्रन अश्विन की भी वापसी हो रही है। दिल्ली टीम श्रेयस अय्यर और आर अश्विन के आने से और भी ज्यादा मजबूत हो गई है।

ब्रैड हॉग ने दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को मात देने वाली टीम बताकर इस सन्दर्भ में आगे कहा कि दिल्ली ही ऐसी टीम है, जो मुंबई इंडियंस को हरा सकती है और उन्हें छठा ख़िताब जीतने से रोक सकती है। दिल्ली सबसे अच्छी टीम है, जिसे मैंने कागज पर देखा है। अपने संतुलन के साथ, वे मुंबई और चेन्नई की ताकत का सामना कर सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पन्त की कप्तानी में आईपीएल 2021 के पहले चरण के 8 मुकाबलों में कप्तानी की, जिसमें टीम ने 6 मुकाबलों में जीत हासिल की है और दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अंक तालिका में दिल्ली टीम पहले स्थान पर बनी हुई है। आईपीएल 2021 का दूसरा चरण 19 सितंबर से यूएई में शुरू होगा।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications