मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)के ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आ गए जब चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में पंजाब किंग्‍स के खिलाफ मोहम्‍मद शमी के गेंद डालने से पहले वह दौड़ गए। मुंबई इंडियंस की पारी के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर यह घटना हुई जब पोलार्ड स्‍ट्राइकर्स एंड पर पहुंचने के लिए शमी के गेंद डालने से पहले ही दौड़ पड़े। क्रुणाल पांड्या उस समय स्‍ट्राइक पर थे। उनके बल्‍ले का मोटा भाग लगा और मुंबई इंडियंस को आसानी से एक रन मिल गया।पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक उस समय कमेंट्री बॉक्‍स में मौजूद थे, जिन्‍होंने पोलार्ड के एक्‍शन की जमकर आलोचना की और इस तरह की चीजों के लिए पेनल्‍टी रन की मांग भी की। ट्विटर यूजर्स ने भी पोलार्ड को लताड़ लगाई।इस घटना के पीछे का असली मकसद यह था कि कुछ दिनों पहले दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ पोलार्ड ने दो बार गेंद नहीं डाली क्‍योंकि उन्‍हें लगा कि शिखर धवन और फिर ललित यादव गेंद रिलीज करने से पहले ही काफी आगे दौड़ पड़े थे। असल में दोनों ही खिलाड़ी ज्‍यादा आगे नहीं गए थे। पोलार्ड जब गेंद डालने वाले थे तब दोनों अपनी क्रीज के अंदर ही थे।देखें ट्विटर पर किस तरह पोलार्ड को फटकार लगाई गईShould bowlers start Mankading batsmen regularly?#IPL2021 #PBKSvMI pic.twitter.com/DEkVliw4W3— Wisden India (@WisdenIndia) April 23, 2021Kieron Pollard started running even before the ball was released from Mohammad Shami's hand.#PBKSvMI#RohitBirthdayCDP pic.twitter.com/9Zr1KWufVm— THOMAS SHELBY 👑 (@rohithcool5) April 23, 2021Pollard backing up again on Shami. Commentator wants more than a warning, wants penalty runs. #IPL2021 #PBKSvMI pic.twitter.com/odRtaqeoK1— Paul Watson (@paulmwatson) April 23, 2021मुंबई को पंजाब से मिली शिकस्‍तमैच की बात करें तो पंजाब किंग्‍स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से मात दी। पंजाब किंग्‍स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में 9 विकेट पर 131 रन के स्‍कोर पर रोक दिया। मुंबई की टीम पहले छह ओवर में संघर्ष करती हुई नजर आई जब उसने 21 रन पर एक विकेट गंवाया था। कप्‍तान रोहित शर्मा (63) और सूर्यकुमार यादव (33) ने 79 रन की साझेदारी करके पांच बार की चैंपियन टीम को बड़े स्‍कोर की आशा दिखाई। हालांकि, इन दोनों के आउट होने के बाद मुंबई का कोई बल्‍लेबाज बड़े शॉट नहीं लगा सका। मुंबई इंडियंस ने आखिरी 5 ओवर में 4 विकेट गवाएं और 34 रन ही बनाए। पंजाब किंग्‍स की तरफ से मोहम्‍मद शमी और रवि बिश्‍नोई ने दो-दो विकेट चटकाए।इसके बाद केएल राहुल (60*) और क्रिस गेल (43*) ने पंजाब किंग्‍स को आसान जीत दिलाई। पंजाब किंग्‍स ने मुंबई इंडियंस पर विकेट के अंतर से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। मौजूदा आईपीएल में पंजाब की पांच मैचों की यह दूसरी जीत रही जबकि मुंबई की इतने ही मैचों में तीसरी हार। पंजाब की टीम इस जीत के साथ पांचवें स्‍थान पर पहुंच गई है जबकि मुंबई इंडियंस चौथे स्‍थान पर बनी हुई है।