IPL 2022 से पहले धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, प्रमुख खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान 

Neeraj
धोनी की जगह इस सीजन CSK की कप्तानी करते दिखेंगे जडेजा
धोनी की जगह इस सीजन CSK की कप्तानी करते दिखेंगे जडेजा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 15वां सीजन शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस को एक बड़ा झटका लगा है। लीग के सबसे सफल कप्तान और CSK को चार बार चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने सीजन शुरू होने से पहले ही कप्तानी छोड़ दी है। CSK ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। धोनी ने टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को कप्तानी सौंप दी है। जडेजा 2012 से ही फ्रेंचाइजी का अटूट हिस्सा रहे हैं और इस सीजन के लिए उन्हें 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था।

Ad
youtube-cover
Ad

आगामी सीजन में जडेजा CSK की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। ऐसा पहली बार होगा जब धोनी IPL के पूरे सीजन में किसी अन्य कप्तान की कप्तानी में CSK की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे। अब तक के इतिहास में धोनी ने केवल एक ही मैच में किसी अन्य व्यक्ति की कप्तानी में CSK के लिए खेला है। CSK ने कंफर्म किया है कि धोनी इस सीजन और इसके बाद भी एक खिलाड़ी के रूप में फ्रेंचाइजी के साथ बने रहेंगे।

100 या उससे अधिक IPL मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं धोनी

कप्तान के रूप में धोनी ने CSK के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की भी अगुवाई की है। वह लीग में 100 या उससे अधिक मुकाबले जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। धोनी ने कप्तान के तौर पर 204 में से 121 मैचों में जीत हासिल की है। इसके अलावा उन्हें 82 मैचों में हार का भी सामना करना पड़ा है।

धोनी की कप्तानी में CSK ने 2010 और 2011 में लगातार दो बार खिताब जीता था और IPL खिताब डिफेंड करने वाली पहली टीम बनी थी। इसके बाद दो साल का बैन झेलने के बाद 2018 में वापसी करते हुए भी CSK की टीम चैंपियन बनी थी। 2021 में भी उन्होंने खिताब पर कब्जा जमाया था। CSK को चार बार चैंपियन बना चुके धोनी खिताब जीतने के मामले में दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications