मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम आईपीएल 2022 (IPL 2022) में बेहद बुरे दौर से गुजर रही है। पांच बार की चैंपियन ने मौजूदा सीजन में अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं की है।रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडिरूंस अईपीएल इतिहास की पहली टीम बन गई है, जिसने लगातार सात मैच गवाएं हैं। मुंबई इंडियंस के प्‍लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं न के बराबर हैं और क्रिकेट जगत उनके प्रदर्शन से हैरान है।मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है और वो विरोधी टीम पर होकर खेलने के लिए जाने जाते हैं। इस बीच महान क्रिकेटर और मुंबई इंडियंस के मेंटर सचिन तेंदुलकर ने अपने खिलाड़‍ियों को मुश्किल समय में एकसाथ रहने के लिए कहा है। मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने तेंदुलकर का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें महान क्रिकेटर ने खिलाड़‍ियों से एकसाथ रहने की अपील की। सचिन तेंदुलकर ने वीडियो में कहा, 'हम मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। हमें एकजुट रहना चाहिए। फिर टीम के रूप में आगे चलना चाहिए।' इस बीच मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने खराब फॉर्म से जूझ रहे कप्‍तान रोहित शर्मा और इशान किशन की हौसलाअफजाई की और उनकी दमदार वापसी की उम्‍मीद जताई। Mumbai Indians@mipaltanMaster's words on our season so far.#OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians #MIvCSK @sachin_rt5372384Master's words on our season so far.#OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians #MIvCSK @sachin_rt https://t.co/f065HLl2Huजयवर्धने न कहा, 'उतार-चढ़ाव वाला समय रहा है। इशान ने पहले कुछ मैचों में अच्‍छा प्रदर्शन किया, फिर रन नहीं बने। रोहित गेंद पर अच्‍छे से प्रहार कर रहा है। उसे शुरूआत मिल रही है। वो अच्‍छा दिख रहा है, लेकिन स्‍कोर बड़ा नहीं बना पा रहा है।' जयवर्धने ने आगे कहा, 'जब ऐसा होता है और जब आप जल्‍दी आउट हो जाएं तो आपको महसूस होता है कि आपके लिए कुछ भी सही नहीं हो रहा है। मैं भी बल्‍लेबाज रहा हूं और यह खेल का हिस्‍सा है। मेरी चिंता तब होती जब ये गेंद पर अच्‍छे से प्रहार नहीं कर रहे होते या फिर उनमें विश्‍वास की कमी होती। मगर दोनों नेट्स और मैदान में अच्‍छी बल्‍लेबाजी कर रहे हैं।' मुंबई इंडियंस को प्‍लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अपने सभी शेष मैच जीतने जरूरी है।