जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी करने को लेकर मुंबई इंडियंस के गेंदबाज ने दी बड़ी प्रतिक्रिया 

टाइमल मिल्स पर बड़ी जिम्मेदारी होगी
टाइमल मिल्स पर बड़ी जिम्मेदारी होगी

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरुआत से पहले सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ रहे हैं और इसी क्रम में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स (Tymal Mills) का नाम भी शामिल हो गया है। मिल्स आगामी आईपीएल में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने इस टीम की तरफ से खेलने को लेकर और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के साथ गेंदबाजी करने को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है। यह तेज गेंदबाज मुंबई पहुंच चुका है और अब क्वारंटाइन करेगा।

Ad

टाइमल मिल्स को मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन में 1 करोड़ 50 लाख की धनराशि में ख़रीदा। मिल्स को टी20 विशेषज्ञ गेंदबाज के रूप में जाना जाता है और पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली इंग्लैंड की टीम का भी हिस्सा थे।

मुंबई इंडियंस द्वारा साझा किये गए वीडियो में टाइमल मिल्स ने बुमराह के साथ गेंदबाजी करने को लेकर कहा,

अपने सभी नए साथियों से मिलने के लिए उत्सुक हूं। निश्चित रूप से एक शानदार फ्रेंचाइजी। वर्ल्ड कप के दौरान बुमराह के साथ थोड़ा समय बिताने का मौका मिला। इसलिए उनके साथ खेलने के लिए उत्सुक हूं। मैं वानखेड़े में नहीं खेला हूँ। मैं लंबे समय से वापस आना चाहता था और मौका मिलने पर खुशी है।

आपको बता दें कि आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी। मुंबई का पिछला सीजन काफी निराशाजनक रहा था और इसी वजह से टीम इस बार अच्छा करना चाहेगी।

आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड

रोहित शर्मा, किरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, अनमोलप्रीत सिंह, अरशद खान, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, बेसिल थम्पी, जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर, मयंक मारकंडे, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टाइमल मिल्स, अर्जुन तेंदुलकर, डेनियल सैम्स, डेवॉल्ड ब्रेविस, ऋतिक शोकीन, संजय यादव, टिम डेविड, इशान किशन, फैबियन एलेन, आर्यन जुयाल।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications