आईपीएल 2023(IPL 2023) में आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस (MI vs GT) के बीच मैच खेला जा रहा है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस वहां पहुंचे हैं। लेकिन इसी बीच बॉलीवुड के दो सुपरस्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) भी इस मैच को देखने पहुंचे। इस दौरान स्टेडियम में यह दोनों खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ भी दिखाई दिए। इसके साथ ही उनकी प्रीमैच शो से भी कुछ वीडियो सामने आई हैं।दरअसल, अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर अपनी आने वाली वेब सीरीज का प्रमोशन करने के लिए आए थे। इस दौरान मैच से पहले उन्हें कमेंट्री पैनल के साथ मस्ती करते हुए देखा गया। इरफान पठान ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर साझा की जिसमें दोनों एक्टर के साथ उन्हें देखा गया। उनके साथ इस वीडियो में मोहम्मद कैफ और कॉमेडी मुनव्वर फारुकी भी नजर आए। वीडियो साझा करते हुए इरफान ने लिखा-4 सीनियर क्रिकेटर के साथ एक अंडर-19 खिलाड़ी। क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि वो खिलाड़ी कौन है। शूट में मजा आया और आपको आपकी आने वाली फिल्म के लिए शुभकामनाएं। View this post on Instagram Instagram Postइसके बाद अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर रोहित शर्मा से भी बातचीत करते हुए नजर आए। यह तीनों मैच से पहले मैदान पर साथ में खड़े दिखाई दिए जिसकी तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है और फैंस इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postबता दें, आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पाइंट्स टेबल पर गुजरात इस समय सबसे ऊपर है जबकि मुंबई 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।