आईपीएल 2023 (IPL 2023) में कल चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला होने वाला है। इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को नेट्स पर प्रेक्टिस करते हुए भी देखा गया। उनके अभ्यास करते हुए यह वीडियो इस समय काफी वायरल हो रही है और उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रही है।आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच का मुकाबला एल क्लासिको माना जाता है और फैंस को इसका काफी इंतजार होता है। यह दोनों टीम आईपीएल की सबसे सफल टीम मानी जाती हैं और यही वजह है कि इनके बीच का मैच काफी मनोरंजक भी होता है। इस मैच से पहले दोनों ही टीम पूरी तरह से तैयारियों में जुटी हैं। इस बीच धोनी और रोहित का भी अभ्यास करते हुए एक वीडियो सामने आया है।दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें धोनी नेट्स पर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनके बगल में ही रोहित शर्मा भी बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए सीएसके ने लिखा-इसे स्किप नहीं किया जा सकता। View this post on Instagram Instagram Postमुंबई इंडियंस ने भी दोनों कप्तानो का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है और कैप्शन में लिखा कि 'कैप्शन जाने दो वीडियो देखो।'Mumbai Indians@mipaltanCaption jaane do. Video dekho. #OneFamily #CSKvMI #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #TATAIPL #IPL2023 @ImRo45 @msdhoni4161936Caption jaane do. Video dekho. 👀#OneFamily #CSKvMI #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #TATAIPL #IPL2023 @ImRo45 @msdhoni https://t.co/TH4Lo8SZlnफैंस को अपने पसंदीदा खिलाड़ी धोनी की यह वीडियो काफी पसंद आ रही है। इस बार धोनी पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। उन्हें डर है कि कहीं उनके माही का यह आखिरी आईपीएल ना हो। यही वजह है कि फैंस हर वेन्यू पर पहुंचकर थाला को सपोर्ट कर रहे हैं। इस वीडियो पर भी फैंस कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उनका कहना है कि धोनी और रोहित सबसे बेस्ट कप्तान हैं तो वहीं कई फैंस कह रहे हैं कि वो चाहते हैं कि बारिश की वजह से यह मुकाबला खराब ना हो और वो धोनी को बल्लेबाजी करते हुए देख पाएं।