IPL 2023: बेटियों के साथ खेलते हुए बॉक्स में घुस गए डेविड वार्नर, दिल्ली कैपिटल्स ने शेयर की मजेदार वीडियो

Photo courtesy: Delhi Capitals Instagram
Photo courtesy: Delhi Capitals Instagram

आईपीएल (IPL 2023) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के मौजूदा कप्तान डेविड वार्नर (David Warner) अपने मजाकिया अंदाज के कारण भी जाने जाते हैं। वो अकसर ही सोशल मीडिया पर कई मजेदार तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। उन्हें अपने परिवार के साथ भी कई पोस्ट शेयर करते हुए देखा जाता है। इसी बीच उनकी बेटिंयों के साथ उनकी एक और प्यारी सी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है।

Ad

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वार्नर की एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। इस वीडियो में उन्हें अपने बेटियों के साथ में खेलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो की शुरुआत में उनकी बच्चियां नजर आती हैं जो वार्नर के ऊपर एक बड़ा सा खाली बॉक्स रख देती हैं।

इसके बाद वार्नर बेटियों को डराते हैं और उनके साथ खेलते हैं। वो इस बॉक्स से हाथ निकालकर भी बेटिंयों को हंसाते हैं। इसक बाद वो बॉक्स से बाहर निकल आते हैं। इस दौरान उनके बेटियों को काफी एंजाय करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को साझा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने लिखा-

हमारे डेवी को कूलेस्ट डैड का अवार्ड।
Ad

फैंस को वार्नर की यह वीडियो काफी पसंद आ रही है। उनका कहना है कि वार्नर सच में बहुत मजाकिया हैं और इन्हें इस तरह से अपने परिवार के साथ देखना काफी प्यारा है। वहीं, एक और फैन ने लिखा कि वो चाहते हैं कि वार्नर कल होने वाले मैच में अच्छा प्रदर्शन करें और टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद कायम रखें।

बता दें, दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला कल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ है। दिल्ली ने अबतक खेले गए 9 मैच में सिर्फ 3 मैच जीते हैं और 6 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 6 पाइंट्स के साथ दिल्ली इस वक्त पाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications