IPL 2023: 'हमने सचिन, गावस्कर, और कोहली को देखा है, मगर धोनी.....' पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कह दी बड़ी बात

धोनी ने इस आईपीएल में अब तक छोटी मगर दमदार पारियांं खेली हैंं
धोनी ने इस आईपीएल में अब तक छोटी मगर दमदार पारियांं खेली हैंं

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे लगभग 3 साल हो गए हैं, मगर साल दर साल वो आईपीएल (IPL) के जरिए अपना जलवा मैदान में बिखेरते रहते हैं। और आज भी धोनी ने लाखों करोड़ों लोगों को अपना मुरीद बना रखा है, जिसमें कई पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं। अब इस लिस्ट में नया नाम पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर राशिद लतीफ का जुड़ चुका है, जो आईपीएल के 16वें सीजन में धोनी की बल्लेबाजी देख कर उनके कायल हो चुके हैं।

Ad

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धोनी द्वारा खेले कैमियो पर लतीफ हक्का–बक्का रह गए हैं, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के सबसे तेज गेंदबाज मार्क वुड की दो गेंदों पर दो छक्के लगाए थे। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए लतीफ ने यूट्यूब पर कहा,

धोनी ने अकेले IPL में 5000 रन बनाए हैं। भारत के लिए, विश्व क्रिकेट के लिए उनका स्वर्णिम इतिहास हमेशा से रहा है। उनका नाम क्रिकेट इतिहास में सोने के अक्षरों में लिखा गया है। हम जो भी कहें, फर्क नहीं पड़ेगा। वे सर्वाधिक महान भारतीय कप्तान हैं और एक विकेटकीपर बल्लेबाज भी।

धोनी बाकियों से अलग - राशिद लतीफ

इस पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ने आगे और भी धोनी की तारीफोंं के पुल बांंधे, और कहा,

देखो वो कैसे बल्लेबाजी कर रहे थे। सिर्फ 2-3 गेंदों का सामना करते ही उन्होंने दिखा दिया कि उनकी क्या क्षमता है, वो ऐसे ही नहीं सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं। हमने सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, विराट कोहली तक को खेलते देखा है, लेकिन धोनी के खेल का तरीके और उनकी फैन फॉलोइंग का कोई जवाब नहीं है। उनके खेल में एक अलग तरह की ऊर्जा और माहौल होता है, जो लाजावाब है।

बता दें की इस 41 वर्षीय बल्लेबाज ने हाल ही में आईपीएल में 5000 रनों के आंकड़े को छुआ है। और वो ऐसा करने वाले आईपीएल इतिहास के 7वें खिलाड़ी और पहले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications