आईपीएल 2023 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला शुक्रवार (25 मई) को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (GT vs MI) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले से पहले भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर और मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में अपना जलवा दिखा चुके हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) मुंबई के कैंप में नजर आए। यहां उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर और सूर्यकुमार यादव से मुलाकात की।मुंबई के कैंप में पहुंचे हरभजन सिंहगुजरात टाइंट्स के खिलाफ करो या मरो क्वालीफायर 2 मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अचानक मुंबई के कैंप में नजर आते हैं। वहीं उन्हें देख कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश नजर आएं। रोहित ने कहा कि आपको इधर आना चाहिए था डालने के लिए इसपर भज्जी जवाब में बोलिंग कहते हैं। वहीं इसके बाद हरभजन सचिन तेंदुलकर से मिलते नजर आएं। वहीं वीडियो के अंत में हरभजन बहुत गर्मजोशी के साथ सूर्यकुमार यादव से भी मिले। उन्होंने मुंबई के लोकल स्टाइल में सूर्या से ये भी पूछा कि कैसा है रे तू। इस दौरान हरभजन ने ब्लू टीशर्ट पहन रखा था।Mumbai Indians@mipaltan“Kaptaan saab bulayenge toh aayenge!” Wonder who was cutting onions when Bhajju Pa met his #OneFamily. 🥹#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #IPL2023 #TATAIPL @harbhajan_singh @sachin_rt @surya_14kumar @ImRo45 MI TV3791582“Kaptaan saab bulayenge toh aayenge!” 👀💙Wonder who was cutting onions when Bhajju Pa met his #OneFamily. 🥹#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #IPL2023 #TATAIPL @harbhajan_singh @sachin_rt @surya_14kumar @ImRo45 MI TV https://t.co/HFQFo6kta1गौरतलब है कि हरभजन सिंह आईपीएल में लंबे समय तक अपना जलवा दिखा चुके हैं। वह मुंबई इंडियंस के लिए भी कई मुकाबले खेल चुके हैं। मुंबई के अलावा हरभजन सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी मैच खेले हैं। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ को मात दी थी। जिसके बाद टीम क्वालीफायर 2 में पहुंची है। अगर मुंबई को फाइनल का टिकट पक्का करना है तो उन्हें क्वालीफायर 2 में हर हाल में मुकाबला जीतना होगा।