टीम इंडिया (Indian Cricket Team) के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) की दोस्ती बहुत पुरानी है। दोनों जब अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी नहीं बने थे तब से एक-दूसरे को जानते हैं। ये दोनों खिलाड़ी अंडर-17 के दौर से साथ खेल रहे हैं। किंग कोहली आज क्रिकेट जगत का बहुत बड़ा नाम बन चुके हैं और वह कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। हालाँकि, इतनी सफलता हासिल करने के बाद भी कोहली अपने पुराने दोस्तों के साथ आज भी वैसे ही पेश आते हैं जैसे शुरुआती दिनों में थे। इस बात का खुलासा इशांत शर्मा ने खुद एक पोडकास्ट के दौरान किया।दरअसल, टीम इंडिया के यह दोनों खिलाड़ी इस समय आईपीएल (IPL 2023) में अलग-अलग फ्रेंचाइजी की ओर से खेल रहे हैं। अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के एक पॉडकास्ट के दौरान इशांत ने विराट से अपने खास रिश्ते को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि,अभी तो विराट काफी सुधरा हुआ और जिम्मेदार खिलाड़ी बन चुके हैं और किसी ने उनका वेस्ट दिल्ली वाला रूप नहीं देखा है। मैंने विराट का वो वाला रूप देखा है। अभी भले ही वो दूसरों के लिए कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी हैं पर मेरे साथ अभी भी वो वेस्ट दिल्ली के लड़के की तरह मिलता है। हमारा घर दिल्ली में पास-पास ही था और हम दोनों का जो सेंस ऑफ़ हुमूर है वो सिर्फ हम ही समझ सकते हैं। जो चीज वो समझ सकता है उसे मैं समझ सकता हूँ और इसे हमारी बीवियां भी नहीं समझ पाती हैं।आप भी देखें यह वीडियो: View this post on Instagram Instagram Postगौरतलब है कि एक इंटरव्यू के दौरान दाएं हाथ के तेज गेंदबाज इशांत ने खुलासा किया था कि जब मैं अंडर-17 का ट्रायल देने गया था तब से मैं विराट को जानता हूँ। पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया था कि हम दोनों का फर्स्ट क्लास डेब्यू साथ हुआ था। भारत का डेब्यू लगभग एक साथ हुआ। तो विराट के साथ मेरी बहुत करीबी दोस्ती है।