आईपीएल 2023 (IPL 2023) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के साथ खेला गया। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में मुंबई सपोर्टर्स पहुंचे हैं। इसी कड़ी में एक खास मेहमान भी इस मैच को देखने के लिए पहुंचे हैं। यह खास मेहमान और कोई नहीं बल्कि मैनचेस्टर यूनाइटेड के लीजेंड डेनिस इरविन (Denis Irwin) हैं।दरअसल, मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें डेनिस मुंबई इंडियंस की जर्सी पकड़े नजर आ रहे हैं। वो इस मैच को देखने के लिए और मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे हैं। मुंबई इंडियंस ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा-थिएटर ऑफ ड्रीम्स से सिटी ऑफ ड्रीम्स तक। मैनचेस्टर यूनाइटेड लीजेंड डेनिस इरविन वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे। View this post on Instagram Instagram Postबता दें, मैनचेस्टर यूनाइटेड के होम ग्राउंड ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम को 'थिएटर ऑफ ड्रीम्स' कहा जाता है तो वहीं मुंबई को 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' के नाम से जाना जाता है। मुंबई इंडियंस ने अपने कैप्शन में कहा कि डेविस, मेनचेस्टर से मुंबई आए हैं।मुंबई द्वारा साझा की गई इस तस्वीर को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। वो इस पोस्ट पर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उनका कहना है कि मुंबई इंडियंस के बॉस रोहित शर्मा का क्रेज अलग ही है। तो वहीं एक और फैन ने लिखा कि फुटबॉल के लीजेंड को आईपीएल की लीजेंड टीम का सपोर्ट करते हुए देखना काफी अच्छा है।बता दें, बेंगलोर के खिलाफ इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने 20 ओवरों में 199 रन बनाए। इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने 68 और फाफ डू प्लेसी ने 65 रनों की शानदार पारी खेली।