चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल (IPL 2023) के पहले मैच में आज गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे। पारी के अंतिम ओवर में उन्होंने आयरलैंड के युवा गेंदबाज जोश लिटिल (Josh Little) की गेंद पर एक गगनचुम्बी छक्का लगाया। इस छक्के पर एमएस धोनी के फैन्स और पूरा क्रिकेट स्टेडियम झूम उठा लेकिन उस दौरान धोनी ने एक बड़ा कीर्तिमान चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए हासिल कर लिया है। चेन्नई के लिए एमएस धोनी ने 205 मैचों में शिरकत की है और उन्होंने इस दौरान 200 छक्के जड़ दिए है। चेन्नई के लिए 200 का आंकड़ा छूने वाले एमएस धोनी पहले बल्लेबाज बने। हालांकि चेन्नई के लिए उन्होंने ने ही सबसे ज्यादा छक्के लगाये हैं। उनके बाद सुरेश रैना (Suresh Raina) ने 178 मैचों में 180 छक्के जड़े हैं और तीसरे नंबर पर फाफ डू प्लेसी (Faf du Plessis) हैं, जिनके नाम चेन्नई के लिए 92 मैच खेलते हुए 87 छक्के हैं। एमएस धोनी ने गुजरात के खिलाफ आईपीएल 2023 के पहले मैच में 7 गेंदों पर 14 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 1 चौका और 1 छक्का लगाया है। Sportskeeda@SportskeedaMS Dhoni becomes the first Chennai Super Kings batter to complete 200 sixes in IPL : JioCinema#MSDhoni #Cricket #GTvMI193MS Dhoni becomes the first Chennai Super Kings batter to complete 200 sixes in IPL 😍📷: JioCinema#MSDhoni #Cricket #GTvMI https://t.co/sLKdnsi6oyहालांकि, एमएस धोनी ने आईपीएल इतिहास में 230 छक्के जड़े हुए हैं। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह उनका 200वां छक्का रहा। चेन्नई के अलावा वह दो साल राइजिंग पुणे सुपर जायन्ट्स का हिस्सा रहे, जहाँ उन्होंने 30 मैचों में 30 छक्के लगाये। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड क्रिस गेल के पास है, जिन्होंने 142 मैचों में 355 छक्के जड़े हैं। उनके बाद एबी डीविलियर्स के नाम 250 और तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा के नाम 240 छक्के हैं। इन तीन बल्लेबाजों के बाद एमएस धोनी का नाम आता हैं, जिनके नाम कुल 230 छक्के आईपीएल इतिहास में हैं।