IPL 2023: पृथ्वी शॉ से बातचीत करते नजर आए एमएस धोनी, पूछा अहम सवाल

Photo courtesy: Prithvi Shaw Instagram Story
Photo courtesy: Prithvi Shaw Instagram Story

आईपीएल 2023 (IPL 2023) में कल चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स (CSK vs DC)के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। इस जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) से बातचीत करते हुए नजर आए। इस वाकये की एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है।

Ad

महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें क्रिकेट जगत के दिग्गजों में से एक कहा जाता है और अकसर ही वो अपने से जूनियर खिलाड़ियों को टिप्स देते हुए और उनके बातचीत करते हुए नजर आते हैं। इसी कड़ी में इस मैच के बाद भी धोनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो मैच के बाद पृथ्वी शॉ से उनका हालचाल पूछते नजर आए।

वायरल वीडियो में धोनी मैच के बाद पृथ्वी शॉ के पास आते हैं और उनके कंधे पर हाथ रख देते हैं। इसके बाद दोनों चलने लगते हैं। इस दौरान धोनी को पृथ्वी शॉ से पूछते हुए सुना जा सकता है कि क्या चल रहा है जीवन में। इस वाकये को पृथ्वी शॉ ने खुद अपनी ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।

Photo courtesy: Prithvi Shaw Instagram Story
Photo courtesy: Prithvi Shaw Instagram Story

बता दें, इस मैच में पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स के प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहली पारी में चेन्नई ने 167 रन बनाए थे। इस दौरान धोनी ने 9 गेंदों में 20 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के लगाए थे।

जवाब में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। जहां उनके सलामी बल्लेबाज और कप्तान डेविड वार्नर शून्य पर ही आउट हो गए थे तो वहीं कोई भी बल्लेबाज 35 रन से ऊपर नहीं बना पाया और पूरी टीम अपने 20 ओवरों में केवल 140 रन ही बना पाई और इस तरह से सीएसके ने यह मैच 27 रनों से जीत लिया।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications