IPL 2023 की शुरुआत में अब केवल 3 हफ़्तों का समय बाकी रह गया है। आईपीएल की सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी। कई टीमें प्री-कैम्प का आयोजन कर रही है तो कई टीमें आगामी सीजन के लिए अपनी नई जर्सियों को लॉन्च कर रहे हैं, जिसमें लखनऊ सुपर जायन्ट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) सबसे आगे रही है। हाल ही में लखनऊ टीम की जर्सी का अनावरण किया गया था और इस दौरान टीम के मेंटर गौतम गंभीर और कप्तान केएल राहुल मौजूद रहे थे और अब आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने भी अपनी जर्सी को लॉन्च कर दिया है।मुंबई इंडियंस की जर्सी में रंग में कोई बदलाव नहीं किया गया। हर बार की तरह मुंबई की जर्सी नीले और गोल्ड रंग की होगी। हालांकि उनकी जर्सी पर शहर की छाप इस बार देखने को मिल सकती है और यह इस बार की जर्सी में नया रूप माना जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने इस जर्सी को अपने फैन्स के लिए एक ख़ास तरह से देने का इंतजाम किया है। मुंबई इंडियंस ने ट्वीट करते हुए एक वीडियो जारी किया जिसमें मुंबई के लोगों की जीवन को जर्सी से जोड़ा गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि मुंबई की जर्सी मुंबई की फीलिंग्स के साथ।' इस जर्सी में दर्शक अपने नाम और नंबर भी शामिल कर सकते हैं। Mumbai Indians@mipaltanAaplya jersey madhe आमची मुंबई chi jhalak! It’s all in the details 🤌 Get your MI Jersey exclusively from MI Shop bit.ly/MIJersey2023 #OneFamily #MumbaiIndians2021173Aaplya jersey madhe आमची मुंबई chi jhalak! 🌃💙It’s all in the details 🤌✨👕 Get your MI Jersey exclusively from MI Shop 👉 bit.ly/MIJersey2023 #OneFamily #MumbaiIndians https://t.co/RdcNX0P2E1Mumbai Indians@mipaltanमुंबईची 𝗷𝗲𝗿𝘀𝗲𝘆 with मुंबईची 𝗳𝗲𝗲𝗹𝗶𝗻𝗴… now 𝕃𝕀𝕍𝔼🛒 Available only on MI Shop Customise with your name & number🖥️ Buy now: bit.ly/MIJersey2023#OneFamily #MumbaiIndians MI TV1349127मुंबईची 𝗷𝗲𝗿𝘀𝗲𝘆 with मुंबईची 𝗳𝗲𝗲𝗹𝗶𝗻𝗴… now 𝕃𝕀𝕍𝔼💙🛒 Available only on MI Shop🔢 Customise with your name & number🖥️ Buy now: bit.ly/MIJersey2023#OneFamily #MumbaiIndians MI TV https://t.co/yG83pIHc9m मुंबई इंडियंस अपने पहला मुकाबला 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलेगी, वहीं अपना अंतिम लीग मैच 21 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई में खेलेगी। मुंबई इडियंस ने 5 बार खिताब पर कब्जा किया है, अब वो छठी बार चैंपियन बनने की तरफ देख रहे होंगे। आईपीएल के इस सीजन में कुल 74 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 70 लीग स्टेज के मैचों के अलावा प्लेऑफ के मैच बाद में होंगे। बोर्ड ने कुल 70 लीग मैचों का शेड्यूल जारी किया है, वहीं बाद में प्लेऑफ का शेड्यूल जारी किया जाएगा।