आज दुनियाभर में मदर्स सेलिब्रेट किया जा रहा है और सभी लोग अपनी मां को यह खास दिन समर्पित कर रहे हैं। इसी कड़ी में आईपीएल 2023 (IPL 2023) की मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम ने भी खास अंदाज में मदर्स डे मनाया। इस मौके पर खिलाड़ियों ने एक मजेदार क्विज खेला जिसमें उन्हें बॉलीवुड की यादगार मदर्स के विवरण से फिल्म का नाम पहचानना था। यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जो फैंस को बेहद पसंद भी आ रही है।दरअसल, मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा की जिसमें उनके खिलाड़ी बॉलीवुड फिल्मों के नाम पहचानते हुए नजर आ रहे हैं। इन नामों को पहचानने के लिए उन्हें हिंट दिए जा रहे थे जो फिल्मों के फेमस मां के किरदार से जुड़े हुए थे। मुंबई इंडियंस की इस वीडियो में इशान किशन, पीयूष चावला, ऋतिक शौकीन और नेहल वढेरा नजर आ रहे हैं।वीडियो की शुरुआत में उनसे 'करन अर्जुन' फिल्म से जुड़ा सवाल पूछा जाता है। इसके बाद उनसे 'इंग्लिश विंग्लिश' को लेकर सवाल पूछा जाता है जिसका जवाब तिलक वर्मा को छोड़कर सभी दे देते हैं। इसके बाद उन्हें आइकॉनिक बॉलीवुड फिल्म 'लगान' से जुड़ा सवाल दिया जाता है। इन प्रश्नों का खिलाड़ी कुछ सही तो कुछ गलत जवाब देते हैं। वीडियो की अंत में सभी मदर्स डे पर सभी माओं को विश करते हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए मुंबई इंडियंस ने लिखा-प्यार कैसा लगता है? आई। वन फैमिली में सभी की ओर से हैप्पी मदर्स दे। हम वह नहीं कर सकते जो आप हमारे लिए करते हैं, हर दिन हर मिनट। View this post on Instagram Instagram Postबता दें, मुंबई इंडियंस ने इस आईपीएल में अबतक 12 मैच खेले हैं जिसमें से 7 मैचों में उन्होंने जीत हासिल की है। मुंबई इस समय 14 अंकों के साथ आईपीएल अंक तालिका पर तीसरे स्थान पर है।