आईपीएल (IPL 2023) के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की अगुवाई में अपना पांचवां टाइटल जीतने के इरादे से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। चेन्नई चार बार आईपीएल की ट्रॉफी जीत चुकी है लेकिन 15वें सीजन में टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। हालाँकि, टीम पिछले सत्र में अपने प्रदर्शन को भुलाकर आगामी सीजन की तैयारी में जुटी हुई है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने भी बीते गुरुवार (23 मार्च) को सीएसके के स्क्वाड को ज्वाइन किया।सीएसके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रविंद्र जडेजा और एमएस धोनी साथ में मैदान पर टहलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों दिग्गज काफी अच्छे मूड में दिख रहे हैं और हंसी मजाक भी कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,मजा बा- मजा बा।Chennai Super Kings@ChennaiIPLMaJa ba MaJa ba! #WhistlePodu #Yellove 🦁@imjadeja @msdhoni312093589MaJa ba MaJa ba! 😍#WhistlePodu #Yellove 🦁💛@imjadeja @msdhoni https://t.co/guBuGXgCL6गौरतलब है कि पिछले सीजन में दोनों खिलाड़ियों को लेकर यह अफवाह थी कि जडेजा-धोनी के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। आईपीएल 2022 के बाद पहली बार दोनों दिग्गज एक साथ नजर आये हैं, जिसे देखकर फैंस एक बार फिर से उत्साहित हैं।बता दें कि 15वें सत्र की शुरुआत से पहले धोनी खुद कप्तानी पद से हट गए थे, जिसके बाद रविंद्र जडेजा को फ्रेंचाइजी ने कप्तान बनाया था। हालाँकि, उनकी कप्तानी में टीम खराब प्रदर्शन कर रही थी और एक बार फिर से धोनी की कप्तानी दी गई। धोनी के कप्तान बनाये जाने के बाद भी टीम का खराब प्रदर्शन जारी रहा और उस सीजन में चेन्नई अंक तालिका में नौवें पायदान पर रही थी।रविंद्र जडेजा ने हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स को दिए अपने इंटरव्यू में कहा, 'मैंने माही भाई को यह बताया कि मेरी क्रिकेट यात्रा जामनगर में मेरे कोच महेंद्र सिंह चौहान और सीएसके में मेरे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बीच रही है। मेरी क्रिकेट यात्रा वास्तव में इन दो महेंद्र के बीच रही है।'